विकासखंड इंदौरा के प्रांगण में एनआरएलएम स्वयं सहायता समूह गृहिणी मेले का हुआ शुभारंभ 

--Advertisement--

Image

इंदौरा- शम्मी धीमान

आज विकास खण्ड इन्दौरा के प्राँगण में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत स्वरोजगार से जुड़ कर कार्य कर रहे स्वयं सहायता समूहों की मातृ शक्ति द्वारा तैयार कीये गए होम मेड उत्पादो की प्रदर्शनी का शुभारंभ खंड विकास कार्यलय इंदौरा के एसवीपीओ कुलविंदर गोरा द्वारा विधिपूर्वक किया गया।

इस मौके पर कार्यलय के अधीक्षक शाम सिंह, पंचायत निरिक्षक सुरेश चंद, नितीन शर्मा, सलामुद्दीन ब गृहिणी स्वयं स्वरोजगार संघ के संचालक अशोक पठानियाँ भी मौजूद रहे। इस प्रदर्शनी में स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किये गए दर्जनों उत्पादों को बेचने के लिए रखा गया है।

जिसमें गृहिणी स्वयं सहायता समूह द्वारा घराट पन्नं चक्की में पसाई की गई पहाड़ी देशी मक्की का आटा ,ड़यूँ का आचार ,देशी आम का आचार ,आम का मुरब्बा ब बाबा बालक नाथ स्वयं सहायता समूह द्वारा लघुउद्योग स्टार्टअप से तैयार की गई चप्पलो का भी उचित मूल्य निर्धारित कर चप्पलो की भी सेल लगाई गई।

एसवीपीओ ने बताया कि यह प्रदर्शनी हफ्ते में एक बार विकासखंड कार्यलय इंदौरा के प्रांगण में लगा करेगी।वही संचालक अशोक पठानिया ने एनआरएलएम प्रदर्शनी गृहिणी मेले की सुपोर्ट करते हुआ कहा कि आज मातृ शक्ति व,हिमाचल की वेटिया स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर ओर सरकार की बिभिन्न स्वरोजगार की योजनाओं का लाभ लेकर आर्थिक रूप से आगे बढ़ रही है।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत महिला शशक्तिकरण बेरोजगारी कम हो और देश में घरेलू उत्पाद को बढ़ावा मिले इस मिशन को आगे बढ़ाने हेतु बुद्दिजीवी समाज से अपील है कि स्वयं सहायता समुहो की मातृ शक्ति द्वारा बनाये गए होम मेड उत्पादों को खरीदकर मातृ शक्ति का हौंसला बढ़ाये व आत्मनिर्भर भारत में अपनी सहभागिता निभाये

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...