टापू के बीच स्थित 105-सथ कुठेड़ा मतदान केंद्र के लिए नाव से पहुंची पोलिंग पार्टी

--Advertisement--

Image

सभी 141 पोलिंग पार्टियां अपने गंतव्य स्थानों के लिए रवाना, मतदान के लिये प्रशासन की सभी तैयारियां पूरी।

फतेहपुर 28 अक्तूबर: अनिल शर्मा

उपचुनाव के लिए 30 अक्तूबर को होने मतदान हेतु सभी पोलिंग पार्टियां आज वीरवार को फतेहपुर से अपने-अपने गन्तव्य स्थानों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हो गईं। निर्वाचन अधिकारी (एसडीएम) अंकुश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी 141 पोलिंग पार्टियों को ईवीएम, वीवीपैट तथा अन्य चुनाव सामग्री सहित अपने-अपने पोलिंग स्टेशन के लिये निगम की स्पेशल बसों द्वारा रवाना किया गया।

उन्होंने बताया कि कुछ पोलिंग पार्टियां अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच चुकी हैं जबकि शेष सभी पार्टियां शाम तक अपने-अपने पोलिंग बूथ पर पहुंच जायेंगी। उन्होंने बताया कि पौंग जलाशय के बीच टापू पर स्थित 105-सथ कुठेड़ा मतदान केंद्र के लिए पोलिंग पार्टी को कड़ी सुरक्षा के बीच नाव से भेजा गया जोकि अपने गंतव्य पर पहुंच चुकी है।

रिटर्निंग ऑफिसर ने बताया कि सभी पोलिंग पार्टियों के ठहरने, खान-पान, शुद्ध पेयजल तथा शौचालय आदि जैसी जरूरी सुविधाओं के प्रशासन द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मतदान हेतु प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

रिटर्निंग ऑफिसर ने बताया कि 2 महिला मतदान केंद्रों 46- बरोट-एक तथा 57-सुनेत-एक पर मतदान संचालन की समस्त प्रक्रिया का जिम्मा महिला अधिकारिओं के पास रहेगा। इसके अतिरिक्त 47-बरोट-दो पोलिंग बूथ पर मतदान का संचालन दिव्यांगजनों द्वारा किया जाएगा। उन्होंने सभी पोलिंग पार्टियों को रवाना करने से पहले अपनी शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर सहायक निर्वाचन अधिकारी (तहसीलदार) हरीश कुमार, नायब तहसीलदार (निर्वाचन) संजय शांडिल, निर्वाचन कानूनगो राजेश कुमार सहित सेक्टर अधिकारी व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में अंडर-13 फुटबॉल ट्रायल 26-27 अप्रैल को, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को मौका

शाहपुर - कोहली  हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में...

आईपीएल मैचों की सफल मेजबानी को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 11, 14 तथा 17...

गणित शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने गणित...