नगरोटा सूरियां में न आधुनिक सुविधाओं से लैस बस अड्डा बना, न हाइमास्ट लाइट को मिला कनेक्शन

--Advertisement--

Image

नगरोटा सूरियां न आधुनिक सुविधाओं से लैस बस अड्डा बना न तहसील भवन बन पाया और न ही बस स्टैंड ओर लगी हाइ मास्ट लाइट को बिजली का कनेक्शन मिल पाया। सभी योजनाएं फाइलों में ही दब कर रह गयी हैं।

ज्वाली- अनिल छांगू

जवाली विधानसभा हल्के के कस्बा नगरोटा सूरियां न आधुनिक सुविधाओं से लैस बस अड्डा बना, न तहसील भवन बन पाया और न ही बस स्टैंड ओर लगी हाइ मास्ट लाइट को बिजली का कनेक्शन मिल पाया। सभी योजनाएं फाइलों में ही दब कर रह गयी हैं। नगरोटा सूरियां पर्यटन की दृष्टि से अपने स्तर पर तो विकसित हो रहा है, लेकिन बस अड्डा की दयनीय स्थिति आने वाले पर्यटकों ओर विपरीत प्रभाव छोड़ती है।

इसी के मद्देनजर ज्वाली के विधायक अर्जुन ठाकुर ने चार साल पहले नगरोटा सूरियां में आधुनिक सुविधाओं से लैस बस अड्डा बनाने की घोषणा की थी और प्रदेश के दस आधुनिक बस अड्डों के निर्माण में शामिल कर अधिसूचना भी सरकार ने कर दी थी।

विधायक ने यह भी कहा था कि बस अड्डा निर्माण के लिए पचास लाख रुपये प्रथम किश्त रूप में लोक निर्माण विभाग को उपलब्ध भी करवा दिए थे। लेकिन बस अड्डा चारों तरफ से अवैध कब्जों से घिरा होने के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा। अब पहले अबैध कब्जे हटें तो बस अड्डे के निर्माण हो पाए। मार्च महीने में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर जब नगरोटा सूरियां आये थे तब उन्होंने उपतहसील का दर्जा बढ़ाकर तहसील करने व तहसील भवन निर्माण की घोषणा की थी।

लेकिन अभी तक न तो दर्जे के मुताबिक तहसीलदार सहित स्टाफ की नियुक्ति हो पाई है और न ही तहसील भवन का निर्माण शुरू हो पाया है। वर्तमान में उपतहसील कार्यालय किराए के भवन में चल रहा है। इसी तरह बस अड्डे पर हाई मास्ट लाइट लगाने के लिए विधायक अर्जुन ठाकुर ने विधायक निधि से राशि उपलब्ध करवाई थी। हाई मास्ट लाइट तो विजली विभाग ने टेंडर आमंत्रित कर लगा दी है लेकिन तीन सप्ताह बीत जाने पर भी बिजली का कनेक्शन नहीं होने से इसका कोई फायदा नहीं पहुंच रहा है।

क्या कहते है विधायक अर्जुन ठाकुर

बस अड्डे पर काफी दुकानें होने के कारण आधुनिक बस अड्डा निर्माण में समस्या बनी हुई है। दूसरी जगह जमीन की तलाश की जा रही है। जमीन मिलते ही आधुनिक बस अड्डा का निर्माण करवा दिया जाएगा। वहीं आचार संहिता समाप्त होते ही तहसील भवन का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा और हाई मास्ट लाइट को बिजली का कनेक्शन भी करवा दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला मनीषा हत्याकांड: शूटर गिरफ्तार, लेकिन साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर; 11 दिन बाद पहेली अनसुलझी

हिमखबर डेस्क  सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर संचालिका...

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र...