
दो और तीन नवंबर को बाहरी राज्यों से लोगों को घर लाने के लिए परिवहन निगम देगा सेवाएं, पर्व के बाद वापस छोडऩे भी जाएंगी एचआरटीसी बसें
शिमला-जसपाल ठाकुर
एचआरटीसी दिवाली पर बाहरी राज्यों से हिमाचल आने वाले यात्रियों के लिए दो व तीन नवंबर को स्पेशल 207 बसें चलाएगा। निगम प्रबंधन ने दिल्ली, चंडीगढ़ व बद्दी से बसों को चलाने के लिए दिशा -निर्देश जारी कर दिए हैं। इन दो दिनों में प्रदेश के हर जिला व क्षेत्र के लिए बाहरी राज्यों से बसें चलेगी।
एचआरटीसी प्रबंधन ने बसों का शैडयूल भी तैयार कर दिया है कि कितनी बसें किस डिपो से दिल्ली, बद्दी और चंडीगढ़ जाएगी। इसका खाका भी तैयार किया है, ताकि हिमाचल से बाहरी राज्यों व बाहरी राज्यों से दिवाली पर हिमाचल आने वाले यात्री समय से पहुंच सके । इसके अतिरिक्त दिवाली के दिन यानी चार नवंबर को भी एचआरटीसी ऑन डिमांड भी दिल्ली, चंडीगढ़ व बद्दी से स्पेशल चलाएगा।
इसमें सवारियों के हिसाब से बसों की संख्या कम व अधिक हो सकती है। इसके अतिरिक्त निगम प्रबंधन ने दिवाली के दौरान बस अड्डों पर कोविड नियमों को पालन सुनिश्चित करवाने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। एचआरटीसी प्रबंध निदेशक संदीप कुमार कि दिवाली पर बाहरी राज्यों से हिमाचल आने वाले और हिमाचल से बाहरी राज्यों में जाने के लिए स्पेशल बसें चलाई जा रही हैं।
निगम यात्रियों को उनके गंत्वय स्थानों यानी पैतृक स्थानों तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। इसके लिए निगम ने पूरी तैयारी की है। वहीं, दिवाली के दिन शाम पांच बजे के बाद बसें नहीं चलेंगी। लाँग रूट पर चलने वाली बसों को क्लब कर चलाया जाएगा।
नालागढ़ से चलने वाली बसें
रूट 2 नवंबर 3 नवंबर
बद्दी-मंडी 0 1 बस
बद्दी-चंबा 0 2 बसें
बद्दी-धर्मशाला 0 2 बसें
बद्दी-पालमपुर 0 1 बस
बद्दी-हमीरपुर-सुजानपुर 2 बसें 2 बसें
बद्दी-कांगड़ा 0 2 बसें
बद्दी-बिलासपुर 2 बसें 2 बसें
बद्दी-ऊना 4 बसें 8 बसें
दिल्ली से चलने वाली बसें
यूनिट 2 नवंबर 3 नवंबर
हमीरपुर 5 बसें 6 बसें
देहरा 4 बसें 4 +1 वोल्वो
ऊना 4 बसें 6 बसें
बिलासपुर 3 बसें 4 बसें
सरकारघाट 2 बसें 2 बसें
कुल्लू एक डिलक्स+एक वोल्वो एक डिलक्स+एक वोल्वो
बैजनाथ 4 बसें 4 बसें
पालमपुर 4 बसें 6 बसें
नगरोटा 4 बसें 5 बसें
धर्मशाला 3 बसें 4 +1 वोल्वो
पठानकोट 0 2 बसें
चंबा 0 1 बस
नाहन 0 2 बसें
सोलन 0 2 बसें
शिमला 0 0
चंडीगढ़ से चलने वाली बसें
यूनिट 2 नवंबर 3 नवंबर
चंबा 3 बसें 2 बसें
धर्मशाला 3 बसें 2 बसें
बैजनाथ 3 बसें 2 बसें
पालमपुर 3 बसें 2 बसें
नगरोटा 3 बसें 2 बसें
पठानकोट 2 बसें 2 बसें
देहरा 3 बसें 2 बसें
हमीरपुर 3 बसें 2 बसें
ऊना 3 बसें 3 बसें
बिलासपुर 4 बसें 5 बसें
परवाणू 2 बसें 2 बसें
रामपुर 0 2 बसें
नाहन 0 2 बसें
ग्रामीण 0 1 बस
लोकल 0 1 बस
तारादेवी 0 1 बस
रोहड़ू 0 1 बस
सोलन 3 5 बसें
