नूरपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दशहरा,धू-धू कर जले रावण कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले

--Advertisement--

Image

नूरपुर- देवांश राजपूत

नूरपुर के ऐतिहासिक किला मैदान में बुराई पर अच्छाई का प्रतीक दशहरा बड़ी धूमधाम से मनाया गया।इस पर्व पर वन,युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे।वहीं पूर्व विधायक अजय महाजन भी इस अवसर पर विशेष रूप से मौजूद रहे।

किला मैदान में कलाकारों द्वारा सुंदर झांकिया प्रस्तुत की गई जिन्हें किला मैदान में मौजूद सैंकड़ों दर्शकों ने सराहा।गौरतलब है कि नूरपुर का दशहरा क्षेत्र में विशेष ख्याति प्राप्त रखता है जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है।

इस दशहरे को इतने बड़े स्तर पर पहुंचाने का श्रेय पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष,प्रमुख व्यवसाई राकेश महाजन को जाता है जिनके अथक प्रयत्नों से इस पर्व को विशेष पहचान मिली है।

लेकिन इस वर्ष उनका देहांत होने से इस पर्व को आगे बढ़ाने का जिम्मा उनके बेटे गौरव महाजन और छोटे भाई योगेश महाजन ने उठाया है।जिस तरह से कलाकारों ने मंचन किया और जिस प्रकार से आतिशबाजी का आयोजन हुआ वो काबिलेतारीफ है।इससे लगता है कि इस दशहरे के भविष्य उज्ज्वल है।

इस अवसर पर मुख्यातिथि कैबिनेट मंत्री राकेश पठानिया ने उपस्थित श्रद्धालुओं को बुराई पर अच्छाई का प्रतीक इस पर्व पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राकेश महाजन द्वारा नूरपुर में प्रमुख रूप से मनाये जाने वाले दो त्यौहारों जिसमें श्री कृष्णजन्माष्टमी और दूसरा नूरपुर का दशहरा है ।

जिसमें कृष्ण जन्माष्टमी को उन्होंने प्रदेश सरकार से राज्य स्तरीय मेले का दर्जा दिलवाया है वहीं इस दशहरे के लिए भी वो वही प्रयास जारी रखेंगे।

पूर्व विधायक अजय महाजन ने भी उपस्थित श्रद्धालुओं को अपनी तरफ से शुभकामनाएं भेंट की और कहा कि समाज को इस पर्व से शिक्षा लेनी चाहिए और यह सबक लेना चाहिए कि ज्ञानवान होने के बाबजूद कैसे किसी व्यक्तित्व के लिए एक गलती युगों तक उसका पीछा नहीं छोड़ती।

वहीं कमेटी के प्रधान गौरव महाजन और योगेश महाजन ने सभी को इस पर्व की शुभकामनाएं भेंट की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...