थाने में जमा करवाएं लाईसेंसी हथियार नहीं तो होंगे जब्त-एस.पी. डॉ. खुशाल शर्मा

--Advertisement--

Image

धर्मशाला- राजीव जस्वाल

जिला कांगड़ा के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में उप-चुनाव के चलते जिला प्रशासन व पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर जिला के लाईसेंस बंदूक धारकों को अपने इन हथियारों को थानों अथवा पंजीकृत हथियार की दुकान में जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के चलते प्रशासन व पुलिस ने ऐसे हथियार धारकों को निर्देश दिए हैं। लेकिन इन निर्देशों के बाद भी लाईसेंस हथियार धारक अपने बंदूकों को थाना में जमा नहीं करवा रहे हैं। जिसके चलते अब पुलिस ने ऐसे लोगों को सख्त चेतावनी जारी कर दी है।

जिला पुलिस ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि जल्द ही जिला भर में लाईसेंस हथियार धारकों ने अपने हथियार जमा नहीं करवाए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं, हथियार भी जब्त किए जाएंगे। पुलिस का कहना है कि जिला में लाईसेंस धारकों की सूची उपलब्ध है तथा ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है कि जिन्होंने हथियार जमा नहीं करवाए हैं।

एस.पी. कांगड़ा डॉ. खुशाल शर्मा ने कहा कि उप-चुनाव की घोषणा के बाद चुनाव आचार संहिता लगी है जिसके चलते जिला भर के सभी लाईसेंस हथियार धारकों को पुलिस थानों अथवा पंजीकृत हथियार की दुकानों में जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों की पालना न करने पर सबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...