औट टनल में बस और ट्रक की टक्कर, चालक की मौत, 15 यात्री घायल

--Advertisement--

Image

हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। बस सवार 15 यात्रियों को चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को नगवाईं सिविल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद 12 यात्रियों को कुल्लू अस्पताल रेफर कर दिया है। 

मंडी- नरेश कुमार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में चंडीगढ़- मनाली नेशनल हाईवे पर औट टनल में गुरुवार रात करीब आठ बजे पंजाब रोडवेज की बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। बस सवार 15 यात्रियों को चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को नगवाईं सिविल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद 12 यात्रियों को कुल्लू अस्पताल रेफर कर दिया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ट्रक मनाली से प्रयागराज उत्तर प्रदेश जा रहा था। जबकि बस यमुनानगर से मनाली जा रही थी। हादसे का कारण वाहनों की तेज रफ्तार बताया जा रहा है।

हादसे के बाद काफी देर तक चंडीगढ़-मनाली एनएच पर जाम लगा रहा। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। मृतक की पहचान गणेश कुश्वाह पुत्र जमना प्रशाद गांव शेरडीह थाना झूंसी तहसील फुलपुर जिला प्रयागराज के रूप में हुई है।

घायलों की सूची

घायलों में जोगिंद्र सिंह पुत्र अमर सिंह गांव जोघो नालागढ़ सोलन, जीत सिंह पुत्र प्रभू राम गांव गोला पंजैहरा नालागढ़, साजन सिंह पुत्र पदम सिंह नेपाल, साहिब उल हक वेस्ट बंगाल, दर्शन लाल पुत्र बली राम निवासी लोअर ढालपुर कुल्लू, गुरमीत सिंह पुत्र शिव सिंह गांव खैराकोटली गुरदासपुर पंजाब, विपिन कुमार पुत्र गोविंद राम गांव कोटली मंडी, तमीता देवी पत्नी राकेश कुमार पुराना सुंदरनगर मंडी, बृज मोहन पुत्र वेद प्रकाश निवासी गांव भिवानी कमेटी बाजार होशियारपुर, विक्की पुत्र ओम प्रकाश तहसील शाहबाद जिला रामपुर यूपी, डाबे राम पुत्र मस्त राम गांव दवास बालीचौकी, जितेंद्र कुमार पुत्र कर्म सिंह गांव तिबड़ी गुरदासपुर, कांता देवी पत्नी जीत राम गांव गोला डाकघर पंजैहरा नालागढ़, हुसैन पुत्र दाउद चिलकान सहारनपुर यूपी और सुरेंद्र कुमार पुत्र तोता राम गांव स्वारघाट बिलासपुर शामिल हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

घायल तड़पता रहा, परिजन गिड़गिड़ाते रहे, कांगड़ा जिला में खुल गई सरकारी अस्पताल की पोल, वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के धरोहर गांव गरली स्थित सिविल अस्पताल...

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बिना नाम लिए PM पर साधा निशाना, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट

हिमखबर डेस्क  इजरायल-अमेरिका व ईरान के मध्य युद्ध के बीच...