चुनावों में भाजपा का कोई भी जुमला काम नहीं करेगा – किरण धांटा

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

कांग्रेस प्रवक्ता किरण धांटा ने भाजपा के मंत्री सुरेश भारद्वाज द्वारा जुब्बल -कोटखाई में दिये गये बयान की भाजपा ने साधारण कार्यकर्ता को  प्रत्याशी बनाया है पर पलटवार करते हुये कहा कि किसी भी पार्टी का कार्यकर्ता साधारण नहीं हो सकता क्यूंकि वह पार्टी में रीढ़ की हड्डी जैसा कार्य करता है।

प्रवक्ता ने आगे कहा की  कार्यकर्ता की कार्यशैली ही पार्टी की सफलता का आधार मजबूत करती है और पार्टी के लक्ष्य को ज़मीनी स्तर पर क्रियाशील बनाती है। भाजपा के लोग अपनी ही पार्टी के सदस्यों को बड़ा -छोटा ,साधारण -असाधारण की नज़र से देखते है जिस से यह स्पष्ट है कि आम जनता के प्रति तो उन का रवैया सकरात्मक नहीं हो सकता ।

प्रवक्ता ने कहा जिस पार्टी के लोग अपने लोगों को ही सम्मान नहीं दे पाते हो वे जनता की भावनाओं को और उन की व्यक्तिगत गरिमा को कहां सम्मान देंगे।प्रवक्ता ने कहा की आज की जनता समझदार है और आप अपने जुमलों से उन का ध्यान नहीं भड़का सकते।

कांगेस पार्टी ने हमेशा अपने कार्यकर्ता को सर्वोपरि जाना है जिस की बदौलत पार्टी देश और प्रदेश में चहुमुखी विकास कर पाई है न की भाजपा की तरह निजीकरण और महंगाई को चरम सीमा तक बढ़ाने का काम करती है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा की उपचुनावों में भाजपा का कोई भी जुमला नहीं चलेगा और जनता काम करने वाली कांग्रेस पार्टी को ही अपना बहुमत देगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...