मण्डी, फतेहपुर, अर्की व जुब्बल-कोटखाई विधान सभा उप चुनावों के लिए कांग्रेस के केन्द्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त।

--Advertisement--

Image

शिमला-14 अक्तूबर 2021-जसपाल ठाकुर

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की स्वीकृति से कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य व हिमाचल मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला ने मण्डी लोक सभा तथा फतेहपुर, अर्की व जुब्बल-कोटखाई विधान सभा उपचुनावों के लिए केन्द्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्तियां की है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन रजनीश किमटा ने जानकारी देते हुये कहा है कि हरियाणा के कांग्रेस विधायक व पूर्व विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा को मण्डी संसदीय क्षेत्र के लिये केन्द्रीय पर्यवेक्षक लगाया गया है जबकि महाराष्ट्र सेे पूर्व मंत्री अनीस अहमद को मण्डी संसदीय क्षेत्र के लिये सह पर्यवेक्षक लगाया गया है।

रजनीश किमटा ने कहा कि पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा को सुन्दरनगर विधान सभा क्षेत्र का केन्द्रीय पर्यवेक्षेक नियुक्त किया गया है। अर्की विधान सभा क्षेत्र के लिए विधायक चौधरी आफताब अहमद व विधायक भरत भूषण बतरा को केन्द्रीय पर्यवेक्षक लगाया है। पूर्व लोक सभा सांसद कु0 श्रुति चौधरी को रामपुर विधान सभा क्षेत्र, विधायक करण दलाल को कुल्लू व मनाली विधान सभा क्षेत्र का केन्द्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

उन्होंने कहा कि विधायक धर्म सिंह छोकर को जुब्बल कोटखाई विधान सभा क्षेत्र, विधायक मेवा सिंह को सुन्दरनगर विधान सभा क्षेत्र का केन्द्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। पूर्व विधायक ठाकुर बलवीर सिंह को फतेहपुर विधान सभा व जोगिन्दर नगर विधान सभा क्षेत्र का केन्द्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

किमटा ने कहा कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस महासचिव नीतू वर्मा सोईन को मण्डी सदर व द्रंग का केन्द्रीय पर्यवेक्षक लगाया गया है। अमरप्रीत लाली को करसोग व आनी का केन्द्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। गौरव तुषार को नाचन विधान सभा क्षेत्र का केन्द्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...