मतदान केन्द्रों के स्थानों में आंशिक बदलाव- डॉ.निपुण जिंदल

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, 14 अक्तूबर- राजीव जस्वाल

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ.निपुण जिंदल  ने जानकारी देते हुए बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा-25 के अधीन तथा रिटर्निंग आफिसर पुस्तिका-2019 के अध्याय-दो के पैरा 2.11.1 में वर्णित निर्देशों की अनुपालना में जिला कांगड़ा में पड़ने वाले फतेहपुर निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केन्द्रों के स्थानों में आंशिक परिवर्तन किये गये हैं।

उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र 8-फतेहपुर के मतदान केन्द्र 74-टटवाली जो राजकीय उच्च पाठशाला टटवाली (पूर्वी पक्ष) में स्थापित था उसे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टटवाली (पूर्वी पक्ष) में स्थापित किया गया है। इसके अतिरिक्त 8-फतेहपुर के मतदान केन्द्र 74 क-टटवाली जो राजकीय उच्च पाठशाला टटवाली(पश्चिमी पक्ष) में स्थापित था उसे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टटवाली (पश्चिमी पक्ष) में स्थापित किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...