धार्मिक आयोजनों से होती है विचारों की शुद्धि: अभिषेक वर्मा

--Advertisement--

Image

समाज में होने वाले धार्मिक आयोजनों में अच्छे सत्संग होने के चलते विचारों की शुद्धि होती है। आयोजनों में हमें और हमारे संस्कारों की पुनः वृद्धि होती है। यह बात गगल एयरपोर्ट में चल रहे दुर्गा महोत्सव में दुर्गा का आशीर्वाद लेने पहुंचे एसडीएम अभिषेक वर्मा ने बातचीत में कहे।

काँगड़ा- राजीव जस्वाल

समाज में होने वाले धार्मिक आयोजनों में अच्छे सत्संग होने के चलते विचारों की शुद्धि होती है। आयोजनों में हमें और हमारे संस्कारों की पुनः वृद्धि होती है। यह बात गगल एयरपोर्ट में चल रहे दुर्गा महोत्सव में दुर्गा का आशीर्वाद लेने पहुंचे एसडीएम अभिषेक वर्मा ने बातचीत में कहे। उन्होंने कहा के यह हर्ष का विषय है कि इस बार न तो गणेश उत्सव में और न ही रामलीलाओं के दौरान किसी अप्रिय घटना का समाचार मिला। लेकिन दुर्भाग्यवश कांगड़ा मंदिर में एक श्रद्धालु का कुंड में गिरना धार्मिक परंपराओं के विरुद्ध है।

उन्होंने श्रद्धालुओं को संदेश दिया कि वह कभी भी अकेले न आए और अपने परिवार सहित या स्वजनों सहित या दूसरे श्रद्धालुओं के साथ आएं। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा सभी के कष्टों का निवारण करने वाली है। महामारी के दौरान कोई भी अायोजन नहीं हो सके थे, लोगों को अपने घरों से ही पूजा अर्चना करनी पड़ रही थी। अब लोग मंदिरों में पहुंचे हैं। मंदिरों में इस बार अधिक भीड़ हो जा रही है। हालांकि मंदिर प्रशासन की तरफ से इंतजाम पुख्ता किए गए हैं। सभी को कोविड-19 नियमों की पालना जरूरी है।

उन्होंने कहा के यह अच्छी बात है के एयरपोर्ट पर प्रतिवर्ष समय-समय पर ऐसे धार्मिक आयोजन किए जाते हैं। इस अवसर पर एयरपोर्ट के निदेशक किशोर शर्मा ने बताया के 11 अक्टूबर से चल रहा दुर्गा महोत्सव कल दशहरे वाले दिन बनेर नदी में प्रतिमा विसर्जन के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा के यह आयोजन एयरपोर्ट के सभी कर्मचारियों के सहयोग से किया गया।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...

हिमाचल में बुजुर्ग सिख से मारपीट, पगड़ी-दाढ़ी खींचने के आरोप पर रोष

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में एक बुजुर्ग...

एंबुलेंस का रास्ता रोकना पड़ा भारी, कैश वैन चालक पर 10 हजार रुपये का जुर्माना

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के जोगिंद्रनगर में...