बीजेपी महिला मोर्चा उपाध्यक्ष विजेता खिमटा ने दिया इस्तीफा

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

प्रदेश में उप चुनाव की सरगर्मी शुरू होने के साथ ही राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई। उपचुनाव में चेतन बरागटा को पार्टी द्वारा टिकट नहीं देने पर पर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में है। उनके चुनाव मैदान में उतरने के बाद पार्टी ने उन्हें छह सालों के लिए पार्टी से निष्काषित कर दिया है। चेतन बरागटा को पार्टी से निष्काषित किए जाने के बाद इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है।

इसी क्रम में बीजेपी महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष विजेता खिमटा ने इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा कि मैं वर्ष 2013 से अलग अलग दायित्व पर कार्य कर रही थी। जुब्बल नावर कोटखाई उपचुनाव में संगठन द्वारा एक व्यक्ति विशेष के लिए पूरे जुब्बल नावर कोटखाई के भाजपा कार्यकर्ताओं को अनदेखा कर उनके आत्मसमान को ठेस पहुंचाई है और उनकी भावनाओं से खेला है। इसके विरोध में मैं अपने दायित्व से इस्तीफा दे रही हूं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...