चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर हरियाणा के पर्यटकों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्‍त, नौ लोग थे सवार

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

राष्ट्रीय उच्चमार्ग चंडीगढ़-मनाली पर हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बिलासपुर जिला के तहत स्वारघाट से नौनी चौक तक आए दिन कोई न कोई हादसा पेश आ रहा है। इसमें जहां कई लोगों की जानें गई हैं, वहीं लोग घायल भी हुए हैं। ताजा मामले में वीरवार सुबह करीब 7:00 बजे पर्यटकों को लेकर मनाली जा रही एक ट्रैवलर गहरी खाई में जा गिरी।

पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि ट्रैवलर में करीब 9 लोग सवार थे, जिसमें एक व्यक्ति को गहरी चोट आई है और उसे तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया। यह हादसा बनेर के पास हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज किए हैं।

सूत्रों के अनुसार यह हादसा ओवरस्पीड के कारण हुआ है। हालांकि पुलिस छानबीन कर रही है तथा उसके बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी। वही हादसे में गंभीर घायल को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर से प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया है। गंभीर घायल युवक का नाम ऋषभ शर्मा बताया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...