सीमेंट की पैदावार होने के बावजूद 10 रुपए की बढ़ौतरी होने से जनता की कमर टूटी

--Advertisement--

Image

काँगड़ा- राजीव जस्वाल

विधायक पवन काजल ने कहा कि भाजपा सरकार विधानसभा उपचुनाव में महंगाई और बेरोजगारी, विकास के मुद्दों पर हार का सामना करना पड़ेगा। प्रदेश में सीमेंट की पैदावार होने के बावजूद सीमेंट के दाम में 10 रुपए की बढ़ौतरी होने से जनता की कमर टूट चुकी है। भाजपा शासन में पेट्रोल 100 रुपए का हो चुका है। सरसों का तेल 200 रुपए प्रति किलो पहुंच गया है।

पूर्व कांग्रेस सरकार कार्यकाल में सरकारी डिपो में मिलने वाला सस्ता राशन के दाम आसमान को छोड़ रहे हैं। भाजपा सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी को खत्म कर उसका दाम एक हजार से ज्यादा कर गरीब वर्ग के सारे बजट को गड़बड़ा दिया है। भाजपा सरकार जनहित के मुद्दों के बजाय क्षेत्रवाद, धर्म और जातिवाद के नाम पर लोगों को बांटकर एक बार फि र झूठा समर्थन जुटाने का प्रयास कर रही है। लेकिन लगातार बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी से फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में सत्तारूढ़ दल की हार तय है।

काजल ने कहा कि मटौर से कोहाला तक सड़क के विस्तारीकरण पर 2 करोड़ 55 लाख रुपए खर्च किए जा रहे है और लगभग डेढ करोड रुपए की लागत से कोहाला मंदल को जोडने के लिए पुल का निर्माण कार्य विधायक प्राथमिकता योजना के आधार प्रगति पर है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...