कांगड़ा में पेंट के गोदाम में लगी आग, कराेड़ाें के नुकसान की अशंका

--Advertisement--

Image

काँगड़ा- राजीव जस्वाल

उपमंडल कांगड़ा की पंचायत ललेहड़ में जोगीपुर रोड पर स्थित पेंट का कारोबार करने वाली एक निजी कंपनी के गोदाम में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। मिली जानकारी के अनुसार कांगड़ा में स्थित निजी पेंट का कारोबार करने वाली कंपनी का बड़ा गोदाम है, जहां से आधे हिमाचल में पेंट की सप्लाई की जाती है।

बुधवार रात 11 बजे अग्निशमन विभाग और पुलिस स्टेशन कांगड़ा को जानकारी मिली कि कंपनी के पेंट गोदाम में आग लग गई है, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अग्निशमन विभाग कांगड़ा ने अपनी टीम व गाड़ियां भेज दीं। अग्निशमन विभाग की टीम ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक गोदाम में रखा लाखों का पेंट स्वाह हो चुका था।

इस दौरान आग की लपटें निकल रही थी, जिस पर अग्निशमन विभाग ने धर्मशाला से भी दो अतिरिक्त गाड़ियों को बुला लिया। मौके पर पहुंची कांगड़ा धर्मशाला की छह गाड़ियों से आग पर काबू पाया गया। मौके पर गाेदाम के मालिक व कांगड़ा व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंडित वेद प्रकाश शर्मा भी पहुंच गए।

उन्होंने बताया यह गोदाम देश की बड़ी पेंट निर्माता कंपनी को किराये पर दिया है, जहां से आधे हिमाचल की सप्लाई करते हैं। गोदाम में पेंट होने के कारण अग्निशमन विभाग को पानी के साथ-साथ केमिकल का भी प्रयोग करना पड़ा, जिससे आग पर कुछ हद तक काबू पाया जा सका।

स्थानीय लोगों का कहना है अग्निशमन विभाग के कारण ही इस आग पर काबू पाया जा सका है, अन्यथा अग्निशमन विभाग के आने पर थोड़ी सी भी देरी हो जाती, तो यह आग क्षेत्र के लिए भी नुकसानदायक हो सकती थी। अभी तक नुकसान का आकलन नहीं किया गया है। आज आकलन किया जाएगा। हालांकि पेंट अधिक मात्रा में होने से नुकसान का अनुमान करोड़ों में लगाया जा रहा है। सही तस्वीर आकलन के बाद ही पता चलेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...