करवाचौथ पर सजना संवरना भी महंगा,कास्मेटिक प्रोडेक्ट में 10 फीसद का उछाल

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

महंगाई की मार करवाचौथ के त्योहार पर भी पड़ने लगी है। इस बार महिलाओं का सजना संवरना महंगा हो गया है। कास्मेटिक प्रोडेक्ट में 10 फीसद का उछाल आया है। महिलाओं के लिए आकर्षक हैंड बैग भी इस बार बाजार में नजर नहीं आ रहे हैं। बाजार में प्लाजो सूट, शरारा व गरारा सूट पांच हजार रुपये तक की रेंज में मिल रहा है। ऐसे में कपड़े महंगे होने के कारण महिलाएं इन्हें खरीदने में कम दिलचस्पी दिखा रही हैं।

नई दुल्हनों के लिए उवाड़ा सिल्क सूट विद बनारसी दुपट्टंा भी बाजार में पहुंचा है, लेकिन दाम आसमान छू रहे हैं। इसके अलावा स्कर्ट क्राफ्ट टोप, लहंगा चोली का दाम इस बार दो हजार से बढ़ कर छह से पंद्रह हजार तक पहुंच गया है। आर्टिफिशियल ज्वैलरी के दामों में भी उछाल देखने को मिल रहा है। इयररिग विद टीका जो महिलाओं के सिगार की पहली पसंद है। इसके दामों में भी इजाफा हुआ है। ब्यूटी प्रोडक्ट भी महंगे

ब्यूटी पार्लरों में इस्तेमाल होने वाले प्रोडक्ट भी महंगी दरों पर मिल रहे हैं। फ्रूट ब्लीच, फेशियल, आर्म एंड लैग वैक्स, थ्रेडिग प्लस अपर लिप्स के लिए भी महिलाओं को पिछले वर्ष की तुलना में इस बार अधिक पैसे खर्च करना पड़ेंगे। महिलाएं लाल रंग के सूट गाउन भी पसंद कर रही हैं। प्लाजो सूट भी महिलाओं की पहली पसंद है, जबकि पैंट प्लाजो, शरारा, गरारा विद शार्ट कुर्ती की खरीदारी पर भी महिलाओं की दिलचस्पी बरकरार है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...