नाम वपिस लेने का खेल खत्म‌ फतेहपुर उप चुनाव के लिए 5 प्रत्याशी मैदान में, सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आबंटित

--Advertisement--

Image

फतेहपुर उप चुनाव के लिए 5 प्रत्याशी मैदान में। सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आबंटित। नामांकन वापिसी के अंतिम दिन किसी भी प्रत्याशी ने वापिस नहीं लिया अपना पर्चा। फतेहपुर मे त्रिकोणी मुकाबला ,मुख्य मुकाबला कांग्रेस,विजेपी व आजाद प्रत्याशी डाक्टर राजन सुशांत मे

फतेहपुर 13 अक्तूबर: अनिल शर्मा

नमांकन वपिस लेने का खेल आज खत्म‌ हो चुका है । अब फतेहपुर मे त्रिकोणी मुकाबला होगा यह मुकाबला कांग्रेस के भवानी ,विजेपी के बलदेव व पुर्व मे भाजपा मे मंत्री व सांसद रहे आजाद प्रत्याशी डाक्टर राजन सुशांत मे रहेगा ।

आज 30 अक्तूबर को फतेहपुर विधानसभा के लिए होने वाले उप चुनाव के लिए नामांकन वापिसी के अंतिम दिन आज बुधवार को किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापिस नहीं लिया। निर्वाचन अधिकारी अंकुश शर्मा ने बताया कि उप चुनाव के लिए कुल 7 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किए थे तथा छंटनी के दौरान दो उम्मीदवारों के नामांकन रद्द हो गए थे।

उन्होंने बताया कि अब इस उप चुनाव के लिए 5 उम्मीदवार चुनावी मैदान में रह गए हैं तथा सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह भी आबंटित कर दिए गए हैं। रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बलदेव ठाकुर को कमल चुनाव चिन्ह ।

जबकि इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी भवानी सिंह पठानिया को हाथ चुनाव चिन्ह आबंटित किया गया है।

इसके अतिरिक्त हिमाचल जन क्रांति पार्टी के उम्मीदवार पंकज कुमार दर्शी को सेब ।

निर्दलीय प्रत्याशी डॉ अशोक कुमार सोमल को सीटी ।

जबकि निर्दलीय प्रत्याशी डॉ राजन सुशांत को गैस सिलेंडर चुनाव चिन्ह दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...