फतेहपुर उपचुनाव- कांग्रेस भाजपा में भीतरघात बिगाड़ेगा समीकरण,कृपाल परमार की चुप्पी ने बढाई भाजपा की परेशानी

--Advertisement--

Image

फतेहपुर- अनिल शर्मा

हिमाचल प्रदेश की उपचुनावों में हॉट सीट बनी फतेपुर विधानसभा क्षेत्र जहां भाजपा व कांग्रेस की राह आसान नही दिख रही, दोनों ही खेमो में भितरघात करने वाले इस समय अपनी पूरी भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे है , भाजपा की अगर बात की जाए तो भाजपा ने बलदेव ठाकुर को चुनाव मैदान में उतारा है| जिसके बाद से भाजपा में सब ठीक नही चल रहा है| भाजपा से टिकट के प्रवल दावेदार कृपाल परमार ने चुप्पी साधी हुई है| तो वही बाकी दावेदार पंकज हैप्पी,जगदेव ठाकुर,रीता ठाकुर भी अपनी भूमिका निभाते नजर आ रहे है|

इस तरह की चर्चा पूरी विधानसभा क्षेत्र में चल रही है, चर्चा ये भी है कि जो भी टिकटार्थी थे, वे सिर्फ नेताओ के साथ दिखाई दे रहे है और कृपाल परमार ने तो अपनी विधानसभा में प्रचार करने से इनकार कर दिया है। वही कांग्रेस में भी सब ठीक नही चल रहा है,कांग्रेस ने पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया के निधन के बाद भवानी पठानिया को मैदान में उतारा है| तो उनेक विरोधी जो टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे थे वो भी अपनी अहम भूमिका निभाते नजर आ रहे है|

आम जनता के बीच मे चर्चा आमे खास होती जा रही है कि कांग्रेस से कांग्रेस से टिकट के दावेदार नशबार सिंह,चेतन चंबियाल,रीता गुलेरिया, राघव पाठानिया भी कही ना कही समीकरण बिगड़ते नजर आ रहे है , क्योकि ये किसी भी कार्यक्रम में नही दिखाई दे रहे,फतेहपुर में समीकरण खराब करने में डॉ राजन शुशांत भी दोनों पर्टीयो के समीकरण बिगाड़ने में मुख्य भूमिका निभा रहे है, आपको बता दे कि डॉ राजन शुशांत हिमाचल पार्टी अपनी पार्टी से चुनाव लड़ रहे है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में अंडर-13 फुटबॉल ट्रायल 26-27 अप्रैल को, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को मौका

शाहपुर - कोहली  हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में...

आईपीएल मैचों की सफल मेजबानी को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 11, 14 तथा 17...

गणित शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने गणित...