जहरीला होता जा रहा डेंगू का डंक, 50 नए पॉजिटीव केस

--Advertisement--

Image

पठानकोट- भुपिंद्र सिंह राजू

जिले पठानकोट में डेंगू का डंक जहरीला होता जा रहा है। जिले में नए 50 पॉजिटीव केस मिले हैं। इसके साथ ही डेंगू पॉजिटीव केसों की संख्या बढ़कर 7 सौ के पार पहुंच गई है। अब तक जिले में 728 के करीब डेंगू के केस पहुंच गए हैं। धीरे धीरे पठानकोट में डेंगू के मरीजो का आंकड़ा बठिंडा, होशियारपुर के नजदीक पहुंच रहा है। पिछले पांच दिन में सब से ज्यादा 200 केस बढ़े हैं। सिटी का चार मरला क्वार्टर, मॉडल टाउन, मीरपुर कालोनी, सुंदरनगर, बजरी कंपनी सहित 10 मोहल्ले डेंगू के डेंजर जोन में हैं, यहां पर सबसे ज्यादा पॉजिटीव केस अब तक मिले हैं।

जिले में डेंगू मरीजों की संख्या की बात करें तो आबादी और क्षेत्रफल के हिसाब से जिले में डेंगू के केस बढ़ने वाले प्रभावित एरिया में हेल्थ टीम की ओर से सर्वे किया गया। इस दौरान मॉडल टाउन, मीरपुर कालोनी सहित प्रभावित एरिया में घरों में जाकर फ्रिज, कूलर और छत पर पड़े पुरानी टायर और गमलों को चेक किया, जहां कूलरों के बीच इकट्ठा पानी बाहर फेंकवाया गया।

डिस्ट्रिक एपिडिमोलॉजिस्ट डा. साक्षी का कहना है कि 10 टीमों में 30 हेल्थ वर्करों के जरिए करवाया जा रहा सर्वे

ढाकी, सैली कुलियां में 4-4, खानपुर व विष्णु नगर में 3-3, काजीपुर मोहल्ला, घरथौली मोहल्ला, चार मरला क्वार्टर, शाहपुर रोड, सुंदनगर, हाउसिंग बोर्ड कालोनी, सैनगढ़, में 2-2, नत्थू नगर, राम नगर, प्रेम नगर, शाहपुर रोड, प्रेम नगर, अबरोल नगर, म्युनिसिपल कालोनी, ढाकी चौक, शिवाजी नगर, रत्नकालोनी, भदरोआ, सरना, मॉडल टाउन, लमीनी, नेहरू नगर, सैली रोड, राजड़ियां मोहल्ला, गांव सुंदरचक्क, कीड़ी खुर्द, फत्तो चक्क, पंजुपुर, किला, भोआ गांव में पॉजिटीव केस मिले हैं जिला हस्पताल में 130 बेड के डेंगू पॉजिटीव मरीजों के लिए आरक्षित किए 10 बेड भरने के बाद शार्टेज शुरू हो गई, है उन्हें कोरोना वार्डों और चिल्ड्रन वार्डों में भर्ती करना पड़ गया। लोगों को भी डेंगू से लड़ने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...