12 अक्टूबर को आईटीआई नूरपुर में दी जाएगी पीठासीन तथा मतदान अधिकारिओं को ट्रेनिंग,व्यवस्था पर निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

--Advertisement--

Image

नूरपुर 5 अक्तूबर: देवांश राजपूत
फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के दौरान  नूरपुर उपमंडल से नियुक्त किये जाने वाले पीठासीन तथा मतदान अधिकारिओं के लिए 12 अक्तूबर को स्थानीय आईटीआई में ईवीएम तथा वीवीपैट मशीन एवम चुनाव संचालन के  बारे में ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी। यह जानकारी
सहायक निर्वाचन अधिकारी(एसडीएम) अनिल भारद्वाज ने आज मंगलवार को स्थानीय मीटिंग हॉल में अधिकारिओं के साथ व्यवस्थाओं को लेकर आयोजित बैठक के दौरान दी।
उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग तथा अन्य व्यवस्थाओं पर निगरानी रखने के लिए तहसीलदार सुरभि नेगी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है जबकि कोविड-19  प्रोटोकॉल के संदर्भ में चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशानिर्देशों  की अनुपालना पर निगरानी का जिम्मा नायब तहसीलदार देस राज ठाकुर को सौंपा गया है। इसके अतिरिक्त  अन्य कार्यों पर निगरानी रखने के लिए भी नोडल अधिकारी नियुक्त किये गए हैं।
अनिल भारद्वाज ने बताया कि इस दौरान चुनाव आयोग द्वारा चुनावों के दृष्टिगत  लागू आदर्श चुनाव आचार सहिंता की पूरी अनुपालना सुनिश्चित बनाने के लिए प्रशासन द्वारा विशेष पग उठाये गए हैं।
ये रहे मौजूद
 तहसीलदार सुरभि नेगी, इलेक्शन कानूनगो संजय शर्मा सहित चुनावी कार्य से जुड़े अन्य नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...