विक्रमादित्य के व्यान पर भड़का संघ

--Advertisement--

Image

कोटला -स्वयंम

राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खण्ड कोटला की बैठक आज खण्ड अध्यक्ष कुलदीप पठानियां एवं महासचिव अशोक कुमार की अध्यक्षता में विक्रमादित्य सिंह के उस व्यान को लेकर हूई| जिसमें उन्होने प्रदेश के समस्त कर्मचारियों और खासकर शिक्षकों के विरुद्ध की गई बहुत घटिया व्यानबाजी पर कड़ा संज्ञान लेते हुए कहा कि अगर वे जल्दी अपने व्यान को वापस लेकर प्रदेश के समस्त कर्मचारियों से माफी नहीं मांगते हैं तो संगठन को मजबूरन संघर्ष करना पड़ेगा ।

संगठन ने भविष्य के लिए भी चेतावनी दी है कि आजकल हमारे नेता आये दिन शिक्षकों पर कोई न कोई घटिया व्यानबाजी कर रहे हैं वो अब हम कतई सहन नहीं करेंगे । बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने इस पर अपनी सहमति देकर कड़ा विरोध करने का निर्णय लिया है।

इस बैठक में खण्ड के अध्यक्ष कुलदीप पठानियां ,अशोक कुमार , अवतार राणा, सलिन्द्र सिंह , दविन्द्र गुलेरिया , राजीव पठानियां , कुलदीप सिंह , जगदेव जसरोटिया , नीलकमल सिंह , संग्राम सिंह ,संजय कुमार ,अजय कुमार ,मुनीष कुमार ,कर्ण सिंह, सुरिन्द्र कुमार , विनय कुमार जसवीर सिंह ,मलकीयत सिह आदि लगभग 60 अध्यापक उपस्थित थे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...