तंगरोटी में बैल का घास चरते जबड़ा फटा, पशुपालन विभाग कर रहा जांच, पुलिस ने दर्ज किया मामला

--Advertisement--

Image

विकास खंड धर्मशाला की तंगरोटी खास पंचायत में दुरुह खड्ड में घास चरते हुए बैल का जबड़ा फट गया। अब यह कैसे हुआ किसी को कोई पता नहीं है। बैल के घायल होने के बारे में किसी के पास कोई पुख्ता जानकारी नहीं है।

धर्मशाला- राजीव जस्वाल

विकास खंड धर्मशाला की तंगरोटी खास पंचायत में दुरुह खड्ड में घास चरते हुए बैल का जबड़ा फट गया। अब यह कैसे हुआ किसी को कोई पता नहीं है। बैल के घायल होने के बारे में किसी के पास कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। पशुपालन विभाग की टीम बैल की जांच कर रही है और पुलिस भी घटना की पड़ताल कर रही है। लेकिन अभी तक पता नहीं चल सका है कि आखिरकार किन कारणों से यह हादसा हुआ है। यह इस क्षेत्र में अपनी तरह का पहला मामला है।

बताया जा रहा है कि जब बैल का मालिक किशोरी लाल उसे घर ले जाने के लिए खड्ड किनारे गया तो बैल घायल अवस्था में समीप के श्मशान घाट के पास कहारता हुआ मिला। जबड़ा आधा बाहर निकला हुआ था। उन्होंने तुरंत पंचायत प्रधान को सूचित किया। मौके पर पुलिस को भी बुलाया गया। मंगलवार को पशुपालन विभाग की टीम भी मौका पर पहुंची। लेकिन अभी तक इस हादसे के कारणों का कोई खुलासा नहीं हो पाया।

यह बोले तंगरोटी खास पंचायत प्रधान योगेश

पंचायत प्रधान योगेश ने बताया इस तरह का हादसा पहली बार देखा गया है। यह कैसे हुआ विभाग इसकी जांच कर रहा है।

पुलिस ने किया मामला दर्ज

वहीं, पुलिस चौकी योल के प्रभारी नारायण दास ने बताया कि इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह बोले पशु चिकित्सक

पशुपालन विभाग के डाक्‍टर नीरज पठानिया ने बताया मौका पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाकर लैब में भेज दिए हैं, रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे में घायल बैल के कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस भी इस घटना की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...