चुवाड़ी-रायपुर मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बाइक, नाबालिग लड़के की मौत व दो घायल

--Advertisement--

Image

पुलिस थाना चुवाड़ी के तहत चुवाड़ी-रायपुर सड़क पर सुबह करीब 11 बजे एक मोटरसाइकिल हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में एक लड़के की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल हुए

चुवाड़ी- अनिल संब्याल

पुलिस थाना चुवाड़ी के तहत चुवाड़ी-रायपुर सड़क पर सुबह करीब 11 बजे एक मोटरसाइकिल हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में एक लड़के की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल हुए युवक को डाक्‍टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज एवं अस्‍पताल टांडा रेफर कर दिया गया है व दूसरे घायल काे नागरिक अस्पताल चुवाड़ी में उपचाराधीन किया गया है। जानकारी के अनुसार सारना से आ रही एक बाइक कलम पुल के समीप अनियंत्रित होकर गहरी ढाक में जा गिरी। हादसे में एक लडके की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की शिनाख्‍त जतरून पंचायत के सारणा निवासी 17 वर्षीय रोहित पुत्र गगन के रूप में हुई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान चुवाड़ी के वार्ड नंबर 7 निवासी 18 वर्षीय गौतम पुत्र राजिंदर के रूप में हुई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत मेडिकल कालेज टांडा रेफर कर दिया गया। तीसरे घायल तोरनू निवासी 18 वर्षीय अभिषेक पुत्र तरवीज का चुवाड़ी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। मृतक के स्‍वजनों को प्रशासन की ओर से दस हजार रुपये की राहत राशि प्रदान की गई है व गंभीर रूप से घायल के स्‍वजनों को पांच हजार रुपये की राहत राशि दी गई है। मामले की पुष्टि डीएसपी डलहौज़ी विशाल वर्मा ने की है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...