एचआरटीसी छात्रों को उपलब्ध नहीं करवा रही परिवहन सेवा, छात्र पांच किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर

--Advertisement--

Image

ज्वालामुखी के तहत पढ़ने वाले खुंडिया डिग्री कॉलेज के छात्र खुंडिया से कालेज आने जाने के लिए लगभग पांच किलोमीटर का पैदल सफर रोजाना करने पर मजबूर हैं । इतना ही नहीं खुंडिया कालेज में पर्याप्त स्टाफ भी नहीं है।

ज्वालामुखी- शीतल शर्मा

उपमंडल ज्वालामुखी के तहत पढ़ने वाले खुंडिया डिग्री कॉलेज के छात्र खुंडिया से कालेज आने जाने के लिए लगभग पांच किलोमीटर का पैदल सफर रोजाना करने पर मजबूर हैं। इतना ही नहीं खुंडिया कालेज में पर्याप्त स्टाफ भी नहीं है जो कि शिक्षा विभाग की लापरवाही से लाचार व्यवस्था को दर्शा रहा है।

पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य व किसान मोर्चा के महामंत्री संजय राणा ने बताया कि खुंडिया से कालेज के लिए छात्र हित में बस चलाने के लिए एक प्रतिनिधि मंडल आरएम देहरा से कई बार आग्रह कर चुका है। लेकिन वही ढाक के तीन पात यानी लापरवाह परिवहन निगम ने छात्रों की इस समस्या को हल नहीं किया है।

उल्लेखनीय है कि खुंडिया डिग्री कॉलेज में इस समय लगभग 400 छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं । इतना ही नहीं कालेज में प्रवक्ताओं के अधिकांश पद लंबे समय से खाली पड़े हैं । पढ़ाई न होने की बजह से छात्रों का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है ।

उल्लेखनीय है कि राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं जवालाजी के विधायक रमेश धवाला भी कॉलेज में स्टाफ की कमी तथा खुंडिया से कॉलेज के लिए परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए शिक्षा विभाग तथा परिवहन निगम के अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं। लेकिन उक्त दोनों समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।

खुंडिया पंचायत प्रधान प्रताप सिंह राणा, ब्लॉक समिति उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह, छिलगा पंचायत बिक्रम सिंह, निखिल कुमार, मोहित शर्मा, अतुल कुमार, निशा राणा, प्रमोद सिंह, तनु कुमार, पूनम राणा, साहिल राणा, अक्षय कुमार आदि ने शिक्षा विभाग तथा परिवहन निगम से आग्रह किया है कि खुंडिया कालेज की समस्याओं का छात्रहित में जल्द समाधान किया जाए।

वहीं, स्थानीय विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला ने कहा कि शीघ्र ही छात्रों को यातायात सुविधा मुहैया करवा दी जाएगी और कॉलेज में रिक्त चल रहे प्राध्यापकों के पद भी भर दिए जाएंगे ताकि यहां शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...