पालमपुर में 16 साल की नाबालिग लड़की घर से लापता, माता-पिता गए थे रिश्‍तेदार के घर

--Advertisement--

Image

पालमपुर- बर्फू

लोहना निवासी एक व्‍यक्ति ने पुलिस थाना पालमपुर में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी 16 साल की नाबालिग लड़की का कोई पता नहीं चल रहा है। उन्होंने रिश्तेदारों व नजदीकी क्षेत्रों में उसे तलाश किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

उन्होेंने बताया उनके जीजा की ऊना में मृत्यु हो गई थी, इसलिए वह पत्नी के साथ ऊना चले गए और बड़ा बेटा रिश्तेदारी में थुरल गया था। घर पर बेटी व छोटा बेटा थे। दो अक्टूबर को ज‍ब उसकी पत्नी घर आई तो बेटे ने बताया कि दीदी कहीं पर बिना बताए चली गई है।

उन्होंने बताया उन्हें शक है कोई अज्ञात युवक उसे अपने साथ भगाकर ले गया है। पुलिस लड़की की तलाश कर रही है। अभी तक लड़की का कोई सुराग नहीं लगा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...