मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी मन्दिर में नवाया शीश, कहा आज से शुरू किए जाए मन्दिर में हवन

--Advertisement--

Image

ज्वालामुखी- ज्योति शर्मा

शक्तिपीठ ज्वालामुखी मन्दिर में अब पुजारी वर्ग व श्रद्धालु दर्शनों के साथ हवन यज्ञ भी कर पाएंगे। इसकी इजाजत आज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मन्दिर में दर्शनों के उपरांत दे दी है और हवन आज से शुरू किए जा सकेंगे।प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज शक्तिपीठ ज्वालामुखी में शीश नवाया और पुजारी वर्ग द्वारा उन्हें विधिवत पूजा अर्चना करवाई गई।

इस मौके पर विधायक रमेश धवाला ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मन्दिर प्रसाशन द्वारा उन्हें माता का सिरोपा व तस्वीर भी भेंट की गई। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मन्दिर में चल रहे विकास कार्यों का भी जायजा लिया और प्रसाशन को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर थोड़ी देर के लिए ज्वालामुखी मन्दिर में रुके और उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आज से मन्दिर में हवन यज्ञ करने की अनुमति दे दी गई है। पुजारी वर्ग व श्रद्धालु दर्शन व हवन यज्ञ भी कर पाएंगे।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि कोरोना का दौर जल्द ही खत्म हो जाये तो सभी रुके हुए कार्य सही से हो पाएंगे और पहले की तरह ही सब माता के दर्शनों को आये और माता उनको आशीर्वाद दे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा: वनों में आग की आशंका पर विभाग अलर्ट, 209 वन मित्रों के कंधों पर जिम्मेदारी

हिमखबर डेस्क  जिले में सर्दियों में कम बारिश और लंबे...

खेलने से मना किया तो 13 साल के छात्र ने लगा लिया फंदा, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के उपमंडल सरकाघाट...

हिमाचल: पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, उग्र भीड़ ने आरोपी की स्कूटी फूंकी

बिलासपुर - सुभाष चंदेल  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के...

घायल तड़पता रहा, परिजन गिड़गिड़ाते रहे, कांगड़ा जिला में खुल गई सरकारी अस्पताल की पोल, वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के धरोहर गांव गरली स्थित सिविल अस्पताल...