काव्य वर्षा की द पिल्लो एवम पॉकेट मनी लघु फ़िल्म कलाकार फ़िल्म महोत्सव 2022 के लिए हुई चयनित

--Advertisement--

Image

भलाड- शिबू ठाकुर

काव्य वर्षा द्वारा रचित द पिल्लो और पॉकेट मनी फिर से एक बार एक बड़े फ़िल्म महोत्सव कलाकार अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव 2022 में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुई है, जो कि 6 फरवरी 2022 को इंदौर मध्यप्रदेश में होने जा रहा है|

इससे पूरी टीम में इस समय खुशी की लहर है कि दोनों लघु फिल्में एक के बाद एक फ़िल्म महोत्सव में चयनित होकर अवार्ड जीत रही हैं| काव्य वर्षा ने बहुत थोड़े समय में ही पटकथा लेखन में अपना नाम राष्ट्रीय एवम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित कर लिया है|

इन दोनों फिल्मों का निर्देशन एक्लव्य सेन जो कि काफी समय से शार्ट फ़िल्म निर्माण कार्य में अपना नाम स्थपित किये हुए हैं| इन दोनों फिल्मों का निर्माण आशिष वशिष्ठ जी ने किया है और अभी इसी टीम ने समाज नामक लघु फ़िल्म का निर्माण किया है| जल्द ही रिलीज़ होने जा रही है|

इसके अलावा एक्लव्य की भी 2 और लघु फिल्में पापा जी नो स्मोकिंग एवम जॉब वर्स गवर्मेंट भी इस फ़िल्म महोत्सव में दिखाई जाएंगी द पिल्लो इससे पहले 2 अवार्ड जीत चुकी है और पॉकेट मनी बेस्ट शार्ट फ़िल्म बेस्ट डायरेक्टर खिताब अपने नाम कर चुकी है अब इंदौर महोत्सव में भी अवार्ड जीतने की पूरी संभावना नज़र आ रही है|

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...