भालू ने युवती पर हमला कर किया लहुलुहान

--Advertisement--

Image

भालू के हमले में बुरी तरह से जख्मी युवती को भरमौर से चंबा रेफर किया

चम्बा- भूषण गुरुंग

भरमौर उपमंडल के एक भालू द्वारा एक लड़की पर हमला कर उसे बुरी तरह से घायल करने का मामला सामने आया है। लड़की को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है तो वहीं वन विभाग का कहना है कि प्रभावित लड़की को सरकार द्वारा निर्धारत आर्थिक राहत राशी मुहैया करवाई जाएगी।

जानकारी के अनुसार भरमौर उपमंडल के दायरे में आने वाले चौभिया पंचायत की रहने वाली मनीषा पुत्री सरवन कुमार गांव चौविया अपने खेत में काम कर रही थी तो वहां अचानक से भालू आ गया और उसने मनीषा पर हमला बोल दिया। जब लड़की अपने खेत में काम कर रही थी तो पास में खेत में उसका भाई भी काम कर रहा था।

भालू ने मनीषा को बुरी तरह से लहुलुहान कर दिया जिसके चलते मनीषा ने खुद को बचाने में लिए जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया। खुद को खतरे में पाता देखकर भालू ने मनीषा को छोड़ कर वहां से भागना ही बेहतर समझा। इसके बाद लहुलुहान मनीषा की चीखे सुनकर उसका भाई व अन्य लोग भी वहां आ पहुंचे और उन्होंने उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल भरमौर पहुंचाया।

प्राथमिक उपचार के बाद मनीषा को मेडिकल कॉलेज अस्पताल चंबा रेफर कर दिया गया। मामले की पुष्टि करते हुए RO बजीर सिंह ने कहा कि इस घटना के बारे में उन्हें जानकारी मिल चूकी है जिसके चलते वन विभाग जल्द ही प्रभावित लड़की को सरकार द्वारा निर्धारित आर्थिक राहत जारी करेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

केदारनाथ धाम को हिमाचल से मिला बड़ा तोहफा, समाजसेवी महेन्द्र शर्मा ने दान में दिए 1 करोड़ रुपए

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के गांव बढेड़ा राजपूतां...

BTech से लेकर MBA तक…HPTU ने जारी की परीक्षाओं की संभावित तिथियां, जानें कब से शुरू होंगे पेपर

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने मई माह...

नशा तस्करी का भंडाफोड़, हरियाणा रोडवेज की बस में सवार युवक चरस के साथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क नगर परिषद चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को...