शोर शराबे के बीच बीपीएल मुक्त कर दी बल्ह पंचायत,लोगों में नाराजगी

--Advertisement--

Image

जिला हमीरपुर की ग्राम पंचायत बल्ह बीपीएल मुक्त घोषित की गई बल्ह पंचायत के कई ग्रामीण इस फैसले से नाराज हैं। लोगों का कहना है कि शोर शराबे के बीच पंचायत को बीपीएल मुक्त घोषित कर दिया। हालांकि पंचायत में अभी भी कई पात्र परिवार हैं।

हमीरपुर- व्यूरो- रिपोर्ट

जिला हमीरपुर की ग्राम पंचायत बल्ह बीपीएल मुक्त घोषित की गई बल्ह पंचायत के कई ग्रामीण इस फैसले से नाराज हैं। लोगों का कहना है कि शोर शराबे के बीच पंचायत को बीपीएल मुक्त घोषित कर दिया। हालांकि पंचायत में अभी भी कई पात्र परिवार हैं।

पंचायत में अभी भी कुछ लोग दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। सोमवार को ग्रामीणों ने उपमंडलाधिकारी हमीरपुर को ज्ञापन सौंपा है। इस अवसर पर ग्रामीणों में अमरजीत सिंह, प्रवीण कुमार, देशराज, रवि कुमार, जगदीश चंद, विमला देवी, रक्षा देवी, सुभाष चंद आदि मौजूद रहें।

ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत में कुछ ऐसे भी परिवार हैं। जिनके पास आय का कोई साधन नहीं हैं। इस सबके बावजूद कुछ लोगों द्वारा शोर शराबा डाला गया कि पंचायत को बीपीएल मुक्त कर दिया जाए। उन लोगों के कहने पर पंचायत को बीपीएल मुक्त कर दिया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि उस समय जो लोग बीपीएल सूची में आते थे। उन्होंने उनसे गुहार भी लगाई थी कि हमें बीपीएल सूची से हमारा नाम ना काटा जाए। ग्रामीणों ने कहा कि जो लोग बीपीएल की श्रेणी में आते है सूचना के आभव के कारण ग्राम सभा में मौजूद नहीं हो पाए थे।

जो लोग आम जलास में आए थे उस समय उनके हस्ताक्षर लिए गए थे। लेकिन जब पंचायत को बीपीएल मुक्त करने का विरोध किया गया तो वहां पर बीपीएल परिवार के सदस्य से कोई हस्ताक्षर नहीं करवाए गए। ग्रामीणों ने उपमंडलाधिकारी से मांग की है कि मामले की छारबीन करवाई जाए और बीपीएल के नाम की सूची जैसे पहले थी उसी तरह रखने की अनुमति प्रदान की जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल पर लगेगा सेस, बिल पारित, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल विधानसभा में वैल्यू एडेड टैक्स में संशोधन...

फतेहपुर में पत्थर बन गया सरकारी सीमेंट, वायरल वीडियो से मचा हडक़ंप

फतेहपुर - अनिल शर्मा विकास खंड फतेहपुर के अधीन पंचायत...

पेट्रोल-डीजल पर अनाथ और विधवा सेस लगेगा, विरोध के बीच संशोधन विधेयक सदन में पारित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर अब...