डीसी डॉ निपुण जिंदल तथा उनकी धर्मपत्नी ने किया ऐतिहासिक विश्व धरोहर मसरूर मंदिर,पौंग झील तथा रैसर के टापू का दौरा

--Advertisement--

Image

डीसी कांगड़ा बोले पर्यटन की दृष्टि से खूबसूरत है मसरूर टेम्पल व पौंग झील का रैंसर टापू

नगरोटा सूरियाँ- मुनीश पॉल

कांगड़ा जिला के डीसी डॉ निपुण जिंदल तथा उनकी धर्मपत्नी ने ऐतिहासिक विश्व धरोहर मसरूर मंदिर तथा पौंग झील तथा रैसर के टापू का दौरा किया। ऐतिहासिक मसरूर मंदिर को देखकर डीसी कांगड़ा बहुत ही खुश हुए। उन्होंने इस मंदिर की खूब सराहना की। मसरूर मंदिर पहुंचने पर हरिपुर के नायब तहसीलदार राजेंद्र सिंह द्वारा उनका स्वागत किया गया।

जबकि नगरोटा सूरियां में प्रदेश लघु बचत बोर्ड के उपाध्यक्ष संजय गुलेरिया, तहसीलदार जवाली संतराम, नगरोटा सूरियां तहसील के नायब तहसीलदार रोशन लाल मांटा, ब्लॉक समिति के पूर्व चेयरमैन बलवीर पठानिया, स्थानीय युवाओं अंशुल शर्मा, जगदीप गुलेरिया, निशांत शर्मा, प्रेम स्वरूप शर्मा तथा सुरेंद्र शर्मा ने डीसी कांगड़ा का यहां पहुंचने पर स्वागत किया।

संजय गुलेरिया ने डीसी कांगड़ा को नगरोटा सूरियां तथा आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए बात भी की। डीसी कांगड़ा का सुकनाडा पंचायत के प्रधान करण पठानिया ने भी अपनी पंचायत में स्थानीय जनता के साथ पोंग डैम के मेन गेट पर स्वागत किया। डीसी कांगड़ा ने मोटर बोट के जरिए सुंदर पौंग झील का भ्रमण भी किया।

झील की सुंदर लहरों से बहुत ही सुंदर दृश्य देखकर डीसी बहुत खुश हुए। फिर रैसर के टापू में पहुंचे कुछ देर के लिए विश्राम गृह में वहां पर ठहरे। फिर उन्होंने इस टापू को देख कर बहुत ही खुश हुए। टापू से पूरी झील का दृश्य देखा। झील के बीच सुंदर कुछ प्रवासियों को भी देखकर बहुत खुश हुए। उन्होंने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से यहां पर बहुत ही सुंदर यह स्थान है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...