मुख्‍यमंत्री के हलके में हुए बीडीसी उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्‍याशी की 277 मतों से जीत

--Advertisement--

Image

सराज में पंचायती राज उपचुनाव में मुख्यमंत्री का जलवा बरकरार रहा है। यहां पर काकडाधार बीडीसी सीट पर भाजपा की पम्मी देवी ने कांग्रेस की रमा देवी को 277 वोटों से मात दी है। कांग्रेस यहां पर खाता खोलने में फिर नाकाम साबित हुई है।

मंडी- नरेश कुमार

सराज में पंचायती राज उपचुनाव में मुख्यमंत्री का जलवा बरकरार रहा है। यहां पर काकडाधार बीडीसी सीट पर भाजपा की पम्मी देवी ने कांग्रेस की रमा देवी को 277 वोटों से मात दी है। कांग्रेस यहां पर खाता खोलने में फिर नाकाम साबित हुई है। इस जीत के बाद सराज की 15 सीटों में से 13 पर भाजपा का कब्जा बरकरार है। पहले चुने गए बीडीसी सदस्य की सरकारी नौकरी लगने के बाद इस क्षेत्र में मतदान करवाया गया था। यहां पर केवल दो ही प्रत्याशी मैदान में थे। दो पंचायतों काकडाधार और मेहरीधार में हुए इस उपचुनाव में कुल 1191 मत पड़े हैं।

इसमें चार मत नोटा के थे, जबकि पांच मत निरस्त किए गए हैं। मेहरीधार में 1250 व काकडाधार में 848 मतदाता हैं। अब चुनाव परिवार आने के बाद भाजपा खेमे में खुशी की लहर है तो कांग्रेस एक बार फिर से हार के कारण जानने में जुट गई है।

बता दें कि एक अक्टूबर को इस सीट के लिए मतदान हुआ था। सोमवार को 12 बजे परिवार घोषित कर दिया गया। इस सीट के भाजपा के जीतने के बाद उनका गढ़ और मजबूत हुआ है। साथ ही उपचुनाव में मिली यह जीत को भाजपा उपचुनाव की जीत का आगाज मान रही है। हालांकि कांग्रेस ने यहां जीत तय करने के लिए पूरा दम लगाया था, लेकिन मुख्यमंत्री के प्रति लोगों का अपनेपन ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया।

सराज भाजपा के आइटी एवं सोशल मीडिया अध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा ने कहा कि हमने बीडीसी सदस्य को निर्विरोध बनाने का प्रयास किया था। लेकिन कांग्रेस पार्टी के नेता नहीं माने जिस कारण चुनाव हुए। आज आए नतीजों ने साफ कर दिया कि सराज में सिर्फ भाजपा, जयराम और उनका काम चलता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...