मंदिर की पौडिय़ों पर लावारिस छोड़ दिया दो दिन का नवजात

--Advertisement--

Image

सोलन- जीवन वर्मा

हिमाचल में एक बार फिर मां की ममता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। मंडी व बिलासपुर के बाद अब सोलन में नवजात शिशु को लावारिस छोड़ दिया। सोमवार को सोलन में मिले नवजात की हालत स्थिर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक सोलन सोमवार सुबह कोटला नाला के शिव मंदिर सीढिय़ों पर तौलिए में लिपटा एक नवजात शिशु लावारिस हालत में मिला है। सुबह जब श्रदालु मंदिर माथा टेकने आए तो उन्होंने मंदिर की सीढिय़ों में बच्चे को देखा और इसकी सूचना मंदिर के पुजारी व पुलिस को दी।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चे को कब्जे में लेकर सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया, जहां नवजात (लड़का) की हालत स्थिर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि बच्चे का जन्म एक से दो दिन पहले हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...