टाटा की हुई एयर इंडिया, सबसे ज्यादा बोली लगाकर सरकारी विमानन कंपनी को खरीदा

--Advertisement--

Image

नई दिल्ली- शिवम् सिरिवास्तव

भारत की सरकारी विमानन कंपनी अब टाटा सन्स की होगी। टाटा ने घाटे में चल रही एयर इंडिया के लिए सबसे ज्यादा बोली लगाई है। एक रिपोर्ट के अनुसार मंत्रियों के एक पैनल ने एयरलाइन के अधिग्रहण के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। आने वाले दिनों में एक आधिकारिक घोषणा की उम्मीद है।

एयर इंडिया के लिए टाटा ग्रुप और स्पाइसजेट के अजय सिंह ने बोली में भाग लिया और अंत में टाटा ने बोली जीत ली। इससे पहले वर्ष 2018 में सरकार ने एयर इंडिया का एक बड़ा हिस्सा बेचने की कोशिश की थी, लेकिन उस वक्त कोई फैसला नहीं हो पाया। अब टाटा ने इसकी हिस्सेदारी खरीदी है।

इकॉनोमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक टाटा ग्रुप की बोली सरकार द्वारा तय किए गए रिजर्व प्राइस से करीब 3,000 करोड़ रुपए ज्यादा है। टाटा की बोली स्पाइसजेट के चेयरमैन अजय सिंह द्वारा लगाई गई बोली से लगभग 5,000 करोड़ रुपए अधिक है। बता देें कि वर्ष 1932 में टाटा ने एयरलाइंस के नाम से कंपनी की शुरूआत की थी, जिसे 1953 में केंद्र सरकार ने अपने अधिकार क्षेत्र में ले लिया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सीएम सुक्खू बोले- हिमाचल में पेट्रोल-डीजल पर नहीं लगा सेस, गुमराह करने वाले बयान दे रहे भाजपा नेता

हिमखबर डेस्क  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल...

युवक ने जमानत के लिए बुलाई बिना दस्तावेज घूम रही विदेशी दोस्त, पुलिस ने हिरासत में लिया

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक रूटीन...