पीएचसी स्वारघाट का दर्जा बढने पर क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर, स्थानीय पंचायत के प्रधान ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

श्री नैना देवी जी विधानसभा चुनाव क्षेत्र स्वारघाट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा बढ़ाकर सीएचसी करने पर स्थानीय लोगों की चिरकाल से चली आ रही है| मांग पूरी हो गई है और सरकार ने पी एच सी स्वारघाट को सी एच सी का दर्जा दे दिया है|

गौरतलब है कि 27 मार्च को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वारघाट में आए थे और उस दिन लोगों ने उनके उनके समक्ष स्वारघाट पीएचसी को सी एच सी करने की मांग की थी और माननीय मुख्यमंत्री ने अपना वायदा पूरा करते हुए स्वारघाट की पी एच सी को सी एच सी कर दिया| जिससे स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है |

स्थानीय ग्राम पंचायत के प्रधान बालकृष्ण ठाकुर ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा है कि हमारे क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग को माननीय मुख्यमंत्री जी ने पूरा किया है| जिससे वह माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और रणधीर शर्मा का बहुत-बहुत आभार प्रकट करते हैं क्योंकि हमारे यहां से चंडीगढ़ मनाली हाईवे है, अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती है और सीएचसी का लाभ स्थानीय लोगों और पर्यटकों को मिलेगा| इसके साथ ही उन्होंने ACC सीमेंट फैक्ट्री प्रबंधन का भी आभार प्रकट किया है, जिनके द्वारा स्वारघाट में ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है|

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...