निजि भूमि में 2 लोगों द्वारा चराई जा रही बकरियों की पूछताछ पर कुल्हाड़ी से सर पर किए कई बार

--Advertisement--

Image

स्वारघाट- सुभाष चंदेल

उपमंडल स्वारघाट के चंगर क्षेत्र की ग्राम पंचायत लैहडी के गांव ढोलबड़ में जब चिंत राम की निजि भूमि में 2 लोगों द्वारा चराई जा रही बकरियों को लेकर चिंत राम ने पूछताछ की तो आरोपियों ने चिंत राम के सर पर कुल्हाड़ी से कई वार कर दिए।

जब चिंत राम ने अपने हाथ से इन वारों को बचाना चाहा तो आरोपियों द्वारा किया गया कुल्हाड़ी का एक जोरदार वार चिंत राम के हाथ से आर पार होकर बुरी तरह फंस गया। जिसे बाद में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के डॉक्टरों की करीब 2 घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद ऑप्रेशन करके निकाला गया। इस घटना में चिंत राम के सर में 14 टांके लगे हैं।

चिंत राम का पुत्र सुभाष चंद बस्सी बटालियन में कार्यरत है।सुभाष चंद के ताया के कोई संतान न होने से उनकी मृत्यू होने पर पुलिस जवान सुभाष आजकल उनके क्रिया कर्म की रस्में निभाने में व्यस्त है । तो साथ ही उनके पिता के साथ हुई इस गुंडागर्दी की घटना ने उसे झकझोर कर रख दिया है।

डी एस पी नयनादेवी पूर्ण चंद ने बताया कि पुलिस ने तेजधार हथियार को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला मनीषा हत्याकांड: शूटर गिरफ्तार, लेकिन साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर; 11 दिन बाद पहेली अनसुलझी

हिमखबर डेस्क  सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर संचालिका...

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र...