फेसबुक पर दोस्ती कर दो बच्चों की मां से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

राजधानी शिमला में दो बच्चों की मां से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। फेसबुक के जरिये दोस्ती कर उत्तर प्रदेश के एक युवक ने पीड़िता को दुष्कर्म का शिकार बनाया।

शिमला पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के शामली का मूल निवासी है और शिमला में कारपेंटर का काम करता है।

सिरमौर जिले की रहने वाली पीड़ित महिला शिमला के उपनगर संजौली में रह रही है। पीड़ित महिला की उम्र 27 वर्ष है और वह दो बच्चों की मां है।

मिली जानकारी के मुताबिक कुछ समय पहले पीड़ित महिला की फेसबुक के जरिये उत्तर प्रदेश के शामली निवासी मेहताब (24) से दोस्ती हुई थी। इस दोस्ती के बाद दोनों के बीच फोन पर भी बात होने लगी। आरोपी ने महिला को बताया कि वह शिमला में कारपेंटर का काम करता है और फिनगास्क इस्टेट में रह रहा है।

महिला के अनुसार तीन माह पहले शहर के कालीबाड़ी मंदिर में मेहताब उससे मिलने आया। इसके बाद मेहताब उसे आईजीएमसी की तरफ एक सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। उसके बाद वह दोनों कई बार मिले और मेहताब उसका शारीरिक शोषण करने लग गया।

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि तीन माह से मेहताब उसके साथ जबरस्ती कर रहा है। एक सप्ताह में दो बार वह दुष्कर्म का शिकार हो रही है। मना करने पर आरोपी उसे पीटता है और उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। तंग आकर पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

डीएसपी हेडक्वार्टर कमल वर्मा ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को शिमला में गिरफ्तार कर लिया गया है। वह कारपेंटर का काम करता है। आरोपी के खिलाफ सदर थाना में आईपीसी की धारा 376, 506 व 323 में केस दर्ज किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...