रैत ब्लाक कांग्रेस कार्यालय में मिशन 1619 बूथों को मजबूती के लिए बैठक आयोजित हुई

--Advertisement--

Image

रैत- नितिश पठानियां

18-09-2021 को दोपहर को कांग्रेस कार्यलय रेत में हिमाचल प्रदेश बूथ स्तरीय कार्यकर्ता समिति के गठन के कार्य की निगरानी के लिए कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के प्रभारी प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया की अध्यक्षता में कांगड़ा चम्बा संसदीय क्षेत्र के बूथ कमेटी गठन सहप्रभारी ,महासचिव, नवनियुक्त उपाध्यक्ष एव अन्य सदस्य गणों के साथ मिशन 1619 बूथों को लेकर बैठक हुई।

जिमसें सभी बूथ स्तरीय कार्यकर्ता समिति गठन के कार्य की निगरानी के लिए अपने अपने विचार रखे। कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र बूथ स्तरीय कार्यकर्ता समिति के गठन के कार्य की निगरानी के लिए महासचिव नवनीत शर्मा ने सभी कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के नवनियुक्त उपाध्यक्षों,सचिवों को कांगड़ा के 15 कांग्रेस ब्लॉक में बूथों को मजबूती देने के लिए अपने सुझाब दिए।

हिमाचल प्रदेश बूथ स्तरीय कार्यकर्ता समिति के गठन के कार्य की निगरानी के लिए कांगड़ा चम्बा संसदीय क्षेत्र के प्रभारी प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने सभी कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता समिति के गठन के कार्य की निगरानी के सभी पदाधिकारियों से बैठ कर बूथों की समीक्षा की। ओर पठानिया ने कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के 15 ब्लॉकों में बूथ स्तर की कमेटियों का गठन करवाने के लिए सुझाब दिए और कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के हर ब्लॉक् के हर बूथों में कांग्रेस पार्टी में नए कार्यकर्त्ताओ को जोड़ा जाएगा और कांग्रेस को बूथों में मजबूत करने का काम किया जाएगा।

कांगड़ा कांग्रेस कमेटी केवल सिंह पठानिया महासचिव एचपीसीसी और कांगड़ा चम्बा संसदीय क्षेत्र बूथ केवल सिंह कमेटी प्रभारी पठानिया ने जिला कांगड़ा में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता समिति के गठन के कार्य की निगरानी के लिए डॉ गुलशन कुमार, एस.एम.एल. कौंडल, मुनीश पटियाल,सुनील बलोरिया, सुनील शर्मा, विवेक पढेरिया को कांगड़ा के 15 कांग्रेस ब्लॉकों में सभी को अलग अलग जिमेदारिया सौंपी।जिससे जल्द से जल्द कांग्रेस बूथ कमेटियों की समीक्षा हो।

पठानिया ने कहा कि बूथ कमेटियों के गठन के सभी पदाधिकारीयो को दो दो ब्लॉक् सौंपे है बो अपने अपने सौंपे हुए ब्लॉक् में जाकर स्थानीय ब्लॉक् अध्यक्ष,ओर स्थानीय कांग्रेस नेता के साथ विचार विमर्श करके अपने काम को अंजाम दे।पठानिया ने प्रदेश प्रभारी, एवं हाईकमान का तहदिल से धन्यवाद किया जो कि सगठन की मजबूती के लिए सराहनीय कदम उठाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...