
कोटला – स्वयंम
हिमाचल परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन मंडल नूरपुर जिला कांगड़ा की मासिक बैठक कोटला के सामुदायिक भवन में संगठन के अध्यक्ष रघुवीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें लगभग 70 पेंशनरों ने भाग लिया। इस बैठक में सर्वसम्मति से दर्शाया की परिवहन, प्रबंधन व सरकार ने हमारे मांग पत्र 28 – 6 – 2021 की पर जल्द उचित निर्णय नहीं लिया । तो परिवहन के सेवानिवृत्त कर्मचारी अगले माह हिमाचल सचिवालय में धरना प्रदर्शन करेंगे। जिसके लिए सरकार जिम्मेवार होगी ।
उनकी मुख्य मांगे हर महीने 1 तारीख को पेंशन दी जाए,
सरकारी तर्ज पर डीए दिया जाए,
पेंडिंग पेंशन मामलों का निपटारा किया जाए,
बकाया डीए जो कि 2015 जुलाई से पेंडिंग है,
वह जल्द दिया जाए और आयु आधारित भत्ता दिया जाए।
इस मौके पर रणजीत सिंह ,दर्शन सिंह ,प्रदीप वलोरिया, जगरूप प्रदीप धीमान ,राकेश चौहान, रमेश चंद, बलिया, पवन कुमार , बंसीलाल , वरयाम सिंह , देशराज ,राजविंदर ,ओम प्रकाश ,महिंद्र पठानिया, रणजीत झीरबल्ला सहित लगभग 70 पेंशनरों ने भाग लिया।
