पंचायत कोठीवड़ा के गांव अमनी में बलदेव सिंह का पुस्तैनी सलेटपोश मकान चढ़ा बारिश की भेंट

--Advertisement--

Image

भलाड/ शिबू ठाकुर 

मौसम विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश में येलो अलट जारी किया है। ऐसे में लगातार बारिश के चलते ज्वाली क्षेत्र के तहत पड़ती।ग्राम पंचायत कोठीवडा के अमनी गांव में एक स्लेटपोश मकान गिर गया। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नही हुआ है।

हालांकि मकान के गिरने से पीडि़त परिवार के मकान में रखे सामान का काफी नुकसान हुआ है।बारिश के चलते बलदेव सिंह सपुत्र मोती राम का पुस्तैनी मकान शुक्रवार दोपहर बारिश की भेंट चढ़ गया। जिससे हजारों के नुकसान का आंकलन किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान मनप्रीत कौर व स्थानीय पटवारी ने घटनास्थल का दौरा कर जायजा लिया। मनप्रीत कौर ने कहा कि पटवारी द्वारा रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

पीड़ित परिवार को हर संभव मुआवजा दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...