बनूरी में 35 वर्षीय युवक ने घर के अंदर फंदा लगा कर ली आत्‍महत्‍या

--Advertisement--

Image

पालमपुर- बर्फू

पुलिस थाना पंचरुखी के तहत लोअर बनूरी में एक युवक ने घर में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। 35 वर्षीय बबलू पुत्र शफरी राम बनूरी का ही रहने वाला था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रास्ते से गुजर रहे एक व्यक्ति ने खिड़की से व्यक्ति को घर के अंदर पंखे से झूलता देखा और बनूरी की पार्षद मोनिका शर्मा व उसके पति पूर्व प्रधान अजय शर्मा को सूचना दी। उन्होंने पंचरुखी थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर के बरामदे की ग्रिल में अंदर से लगे ताले को तोड़ा।

इसके बाद कमरे के दरवाजे को तोड़कर शव को पंखे से उतारकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। बबलू के माता-पिता का निधन हो चुका है और पत्नी भी छोड़कर चली गई है। इस कारण वह घर में अकेला रहता था। बबलू का बड़ा भाई है, जो अन्य राज्य में नौकरी करता है। डीएसपी पालमपुर गुरबचन सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, बैकडेट से होंगे रेगुलर, आदेश जारी

हिमखबर डेस्क स्कूल शिक्षा विभाग में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा...

शराब के नशे में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, टांडा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र से एक...