चंबियाली धाम की भी हो सकेगी पैकिंग, चंबा में लगेगी फूड प्रोसेसिंग यूनिट

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरूंग

चंबियाली धाम को पैकेट बंद लिफाफे में उपलब्ध करवाने को लेकर जिला प्रशासन ने पहल की है। पैकेट की बिक्री के शुरू होने से इस क्षेत्र में महारत हासिल लोगों व युवाओं को रोजगार उपलब्ध होगा। साथ ही लोग भी पैकेट बंद लिफाफे में धाम पैक करवाकर परिवार, सगे संबंधियों सहित मित्रों के बीच एक साथ परोस सकेंगे। इसके लिए जिले में एक फूड प्रोसेङ्क्षसग इकाई स्थापित जाएंगी।

जिला मुख्यालय चंबा आयोजित बैठक के दौरान उपायुक्त डीसी राणा ने यह जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र से इकाई स्थापित करने को लेकर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दे भी दिए, ताकि जल्द धाम की पैक्ड बिक्री शुरू हो सके।

इसके अलावा जिले में पाए जाने वाले शहद, बकवीट (फुल्लण) और काला जीरा से अखरोट व थांगी से संबंधित उत्पादों को भी बाजार में उतारा जाएगा। उपायुक्त ने संबंधित विभाग से इन फसलों की व्यवसायिक खेती के लिए भी गतिविधियों को शुरू करने के निर्देश दिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बिना रोक-टोक आने-जाने लगे जहाज, अमरीका ने खत्म की ईरान की घेराबंदी

हिमखबर डेस्क पश्चिम एशिया में युद्ध खत्म करने के लिए...

सुपरस्पेशियलिटी डाक्टरों को मिलेगा नॉन प्रैक्टिसिंग अलाउंस, मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया ऐलान

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है...