मूक बधिर बच्ची से रेप; नाबालिग निकली छह महीने की गर्भवती, केस दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार

विशेष छात्राओं के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सुंदरनगर की एक नाबालिग छात्रा दुष्कर्म का शिकार हो गई। मूक बधिर छात्रा के साथ कहां पर यह घिनौनी हरकत हुई, इस बात को लेकर भी असमंजस बना हुआ है। दुष्कर्म का शिकार हुई बालिका छह महीने की गर्भवती है।

प्राथमिक जांच में मामला बालिका के साथ उसके गांव में हुआ दिख रहा है। नाबालिग छात्रा को जोनल अस्पताल मंडी में उपचार के लिए शुक्रवार को लाया गया, जहां पर चैकअप के दौरान नाबालिग छह महीने की गर्भवती पाई गई है। वहीं, महिला थाना मंडी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मूक बधिर दिव्यांग नाबालिग बच्ची की बातों को समझने के लिए स्पेशल स्कूल सुंदरनगर के स्कूल की कार्यकारी प्रिंसीपल नीलम कुमारी और शिक्षक रिंकू धीमान को तलब किया गया था।

स्कूल स्टाफ के साथ हुई बातचीत में नाबालिग बच्ची ने बताया कि बलात्कार की घटना उसके घर पर ही घटित हुई है, लेकिन पूछताछ में उसने आगे कुछ भी नहीं बताया है। इस पहेली को सुलझाना अब पुलिस के लिए और भी पचिदा हो गया है। इस मामले में चाइल्ड हेल्पलाइन मंडी की टीम भी जुट गई है।

दूसरी ओर शुक्रवार को तहसील कल्याण अधिकारी सुंदरनगर विक्रांत जग्गा ने संस्थान की ओर से रिपोर्ट तलब की गई है कि बच्ची कब-कब स्कूल में उपस्थित थी। मामला उजागर होने के बाद पुलिस थाना सदर मंडी में स्कूल के प्रिंसीपल सहित अन्य स्टाफ को भी पूछताछ के लिए तलब किया गया है।

उधर, स्कूल की कार्यकारी प्रिंसीपल नीलम कुमारी ने बताया कि पुलिस थाना मंडी से इस संदर्भ में सूचना प्राप्त हुई और थाना में रिपोर्ट पेश करके विशेष बच्ची मूक बधिर होने की सूरत में स्पेशल शिक्षक के माध्यम से बातचीत करके घटना के बारें में पता लगाया गया। लेकिन नाबालिग लड़की ने लड़के का नाम बताने से इनकार कर दिया है।

उधर, एसपी मंडी शालिनी अग्रिहोत्री ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...