नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने लगाया गंगथ में रक्तदान शिविर

--Advertisement--

Image

नूरपूर- देवांश राजपूत

भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर आज संगठनात्मक जिला नूरपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने गंगथ अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमे 60 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

रक्तदान शिविर का शुभारंभ संगठनात्मक जिला नूरपुर के अध्यक्ष रमेश राणा व केसीसी बैंक के चेयरमैन राजीव भारद्वाज व भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश के उपाध्यक्ष व कांगड़ा चंबा के प्रभारी पंकज हैप्पी ने किया ब्लड बैंक पठानकोट की टीम रक्तदान शिविर करवाने पंहुची।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश के उपाध्यक्ष पंकज हैप्पी ने कहा कि 17 सितंबर से लेकर 7 अक्टूबर तक भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश के भारत का के अध्यक्ष सुरेश कश्यप के मार्गदर्शन व भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर जी के नेतृत्व में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगा।

इसी कड़ी में आज पूरे प्रदेश के 13 संगठनात्मक जिलों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है 20 दिवसीय सविधान में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नवभारत मेले होंगे इस माध्यम से प्रधानमंत्री के दूरदर्शी मार्गदर्शन में एक नए भारत के उदय को प्रदर्शित किया जाएगा उन्होंने कहा कि इसके अलावा ऐसे स्टॉल भी लगाए जाएंगे जिनमें लोग सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए नामांकन भी कर सकें 2 अक्टूबर को पूरे प्रदेश के 73 मंडलों में स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम किया जाएगा ।

इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य वह हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा के सह प्रभारी शक्ति सिंह जिला के उपाध्यक्ष शेखू भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला के उपाध्यक्ष मनोज शर्मा ,हरनाम,मंडल इंदौरा के युवा मोर्चा के अध्यक्ष विनय मंडल ज्वाली के युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमित मंडल फतेहपुर के युवा मोर्चा के अध्यक्ष हरदी संधू उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अपनों की सलामती के लिए वीडियो कॉल का सहारा, जानें हिमाचल के फंसे युवा क्या बोले

हिमखबर डेस्क  ईरान, इस्राइल और अमेरिका के बीच युद्ध के...

ब्यास नदी में मिला 24 वर्षीय गुमशुदा लड़की का शव

हिमखबर डेस्क  सुजानपुर के साथ लगते जिला कांगड़ा की पुलिस...

गुड़िया रेप व हत्या के दोषी नीलू चरानी की अपील पर सुनवाई टली

हिमखबर डेस्क  प्रदेश हाईकोर्ट में गुड़िया रेप व निर्मम हत्या...

फोन आया, लगा सपना देख रहा हूं, राज्यसभा प्रत्याशी ने नामांकन के बाद साझा की दिल की बात

हिमखबर डेस्क  हिमाचल से राज्यसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल...