गगरेट का व्यवसायी दियोली खड्ड में बहने से बाल बाल बचा

--Advertisement--

Image

गगरेट- आशीष कुमार

गुरुवार देर शाम से चल रही तेज बरसात के कारण गगरेट की खड्ड में तेज बहाव आ जाने के कारण गगरेट का एक उद्योगपति खड्ड में बहने से बाल बाल बच गया।

जानकारी के अनुसार व्यवसायी ने दियोली मन्हासा खड्ड के तेज बहाव में अपनी गाड़ी डाल दी। जिस पर पानी की तेज गति का अंदाजा न लगने के कारण व्यवसाई की कार पानी में बहने लगी।

कार पानी मे बहने के कारण व्यवसाई में कार में बहने लगा तो वहां खड़ी एक निजी उद्योग के कामगारों की बस में सवार कामगारों ने बिना कुछ समय खोए व्यवसाई को बाहर निकाल लिया जिस पर व्यवसाई की जान तो बच गई लेकिन गाड़ी खड्ड के तेज वहाब में बह गई ।

पिछले दो दिन दिन से रुक रुक कर हो रही इस बरसात से दियोली गाँव के कुछ घरों में पानी भी भरने की जानकारी है हालांकि खड्डों में तटबंध होने कारण ज्यादा नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन तेज बरसात से दियोली मन्हासा के कुछ घरों पर पानी का खतरा बना हुआ है।

पानी की उचित निकासी होने के कारण पानी ने अपना रूख घरों की ओर कर लिया है । दियोली के वार्ड नंबर तीन में खड्ड से पानी न जाकर मुख्य सड़क पर आने से स्थानीय घरों में पानी ने खूब तबाही मचाई है ।

घर और दुकानों में पानी घुसने के कारण स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था की जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...