पोषण माह के तहत नूरपुर ब्लॉक में किया जा रहा है सराहनीय कार्य

--Advertisement--

Image

नूरपुर- देवांश राजपूत

पोषण माह के तहत नूरपुर ब्लॉक में सराहनीय कार्य किया जा रहा है। इसमें फील्ड सुपरवाइजर से लेकर आंगनबाडी कार्यकर्ता बेहतरीन कार्य कर रही हैं।

यह जानकारी सीडीपीओ नूरपुर अशोक शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि नूरपुर ब्लॉक के 349 आंगनबाड़ी केंद्रों में तैनात कार्यकर्ता पोषण माह के तहत विभिन्न गतिविधियों को चला रहे हैं। इसके अतिरिक्त पंचायतों में सशक्त महिला केंद्र भी चलाए जा रहे हैं उन्होंने बताया कि इन केंद्रों में सशक्त महिला योजना के तहत महिलाओं को जागरूक किया जाता है।

उन्होंने बताया कि इन केंद्रों में हर दो महीने बाद बैठक का आयोजन किया जाता है जिसमे महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं के बारे में अवगत करवाया जाता है। उन्होंने बताया कि इस बारे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने केंद्र में हर 2 माह में बैठक का आयोजन करें जिससे महिलाओं को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी मिल सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 7 मार्च से बरसेंगे बादल, पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में चल रहे सूखे दौर के...

शादीशुदा महिला दो दिनों से लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के जटेर गांव की एक विवाहिता...

अवैध खनन माफिया के खिलाफ कसा शिकंजा, इंदौरा व रे में जब्त किए गए 4 वाहन

नूरपुर - स्वर्ण राणा  पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत अवैध...