मिशन 2022 के लिए कांग्रेस पहली अक्टूबर से कांगड़ा चंबा में शुरू करेगी सम्मेलन

--Advertisement--

Image

धर्मशाला- राजीव जस्वाल

मिशन 2022 के लिए कांग्रेस ने अपने लक्षय 1619 के साथ आगे बढ़ने का प्रण लिया है। सिंतबर माह में ही जिला कांगड़ा में कांग्रेस इस लक्षय की पूर्ति भी करेगी। 1619 का लक्षय जिला कांगड़ा में हर बूथ पर नई ब्लाक कार्यकारिणी का गठन करना तो है ही वहीं नए लोग भी अपने साथ जोड़ने का कार्यक्रम का कांग्रेस द्वारा तय किया गया है।

अभी तक जिला कांगड़ा में कांग्रेस द्वारा नौ ब्लाकों में नई कार्याकरिणी का गठन भी किया जा चुका है और शेष रहते ब्लाकों में यह कार्य शीघ्र पूरा होगा। जिला कांगड़ा जो कि प्रदेश में सरकार बनाने को लेकर अपनी अहम भूमिका भी निभाता है यहां से अपनी जीत को अपने कार्यकर्त्ताओं के सहारे सुनिशचित करने के लिए कांग्रेस की कमदताल भी शुरू हुई है।

जिला कांगड़ा के साथ चंबा का भी विशेष योगदान सरकार बनाने में रहता है, और इसलिए कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र में बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने सहित सम्मेलनों के आयोजन की रुपरेखा भी तैयार की गई है, ताकि सभी कांग्रेसजन एकजुट होकर आने वाले विधानसभा के चुनावों में जीत का परचम लहराकर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने की राह काे आसान बना सके।

अभी तक आठ ब्लाकों में होगा चुका है बूथ कमेटियों का गठन

जिला कांगड़ा में अभी तक बैजनाथ, शाहपुर, कांगड़ा, धर्मशाला, परागपुर, देहरा, देहरा व नूरपुर में बूथ कमेटियों का गठन हाे चुका है। इन सभी ब्लाकों में बूथ कमेटियों सहित नई कार्यकारिणी का गठन भी किया जा चुका है। और शीघ्र ही अन्य ब्लाकों में भी बूथ स्तर पर कमेटियों के गठन को लेकर काम शुरू किया जा चुका है।

पहली अक्टूबर से कांगड़ा व चंबा में शुरू होंगे सम्मेलन

पहली अक्टूबर से कांगड़ा व चंबा में बूथ स्तरीय सम्मेलनों का शुभारंभ होगा। इन सम्मेलनों के दौरान कांग्रेस की मजबूती को लेकर कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान कांग्रेस बूथ स्तर तक भाजपा सरकार की नाकामियों को अपने कार्यकर्त्ताओं को जागरूक करेगी, वहीं कांग्रेस की जीत को लेकर जनता के बीच जाने का आह्वान भी करेगी।

चार जोन में बांटा है पूरा प्रदेश जीत के लिए काम शुरू

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष कुलदीप राठौर द्वारा पूरे प्रदेश को चार जाेनों में बांटा गया है। कांगड़ा व चंबा में बूथ स्तर पर कमेटियाें के गठन का काम शुरु किया गया है। जिला कांगड़ा में प्रथम चरण में आठ ब्लाकों में बूथ स्तर पर कमेटियों का गठन कर दिया गया है। पहली अक्टूबर से कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र में बूथ स्तरीय सम्मेलनों का आयोजन होगा।

पठानिया ने कहा कि आज प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से तंग आ चुकी है।पूरे देश में हर बर्ग अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है।जिस भाजपा पार्टी को 2014 में महँगाई डायन लगती थी आज उसी भाजपा पार्टी की सरकार को महँगाई नही दिख रही है बल्कि 2014 से आज हर चीज के दाम तिगुने हो चुके है।2014 के मुकाबले आज देश मे लाखो युवा विरोजगारी से झूझ रहे है।अब जनता भाजपा सरकार से विसवास उठ चुका है ।और 2022 के चुनावों का प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को उखाड़ फ़ेखने का बेसब्री से इंतजार कर रही है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...