शराब के नशे में धुत होमगार्ड जवान छात्राओं के कमरे में घुसा, मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

व्यूरो- रिपोर्ट

महाविद्यालय संगड़ाह के गर्ल्स हॉस्टल में उस समय हड़कंप मच गया जब एक होमगार्ड जवान शराब के नशे में धुत लड़कियों के कमरे में जा घुसा। मामले का खुलासा वीडियो वायरल होने के बाद हुआ जिसके बाद मामला पुलिस थाना संगड़ाह पहुंचा।

पुलिस थाना संगड़ाह में तैनात एक होमगार्ड का जवान शराब पीकर रात को महाविद्यालय की छात्राओं के कमरे में जा घुसा। छात्राओं ने नशे में धुत जवान की शिकायत 112 हेल्पलाइन नंबर पर की तो मौके पर तुरन्त पुलिस पहुंची और नशे की हालत में लड़कियों के कमरे में पाए गए होमगार्ड के जवान को हिरासत में लिया गया।

घटना शनिवार देर रात की हैं लेकिन खुलासा आज उस समय हुआ जब मामले कि एक वीडियो सामने आई। उधर पुलिस ने होमगार्ड के जवान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। स्थानीय महिला संगठनों ने इस मामले मे कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...