दिल्ली जाएंगे जयराम, मंत्रिमंडल में बदलाव सहित इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

दिल्ली दौरे से रविवार को लौटे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दो दिन बाद आज फिर दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली जा रहे हैं। शिमला स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी कार्यक्रम में आधिकारिक बैठकों का हवाला दिया गया है। ख्यमंत्री के साथ उनके प्रधान निजी सचिव डा. आरएन बत्ता भी जा रहे हैं।

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैैं। प्रदेश में होने वाले संसदीय व विधानसभा उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से भी बैठक प्रस्तावित मानी जा रही है। इसमें टिकट के दावेदारों के नाम पर चर्चा कर सकते हैैं।

उपचुनाव पर आयोग ने त्योहारी सीजन तक विराम लगाया है। लेकिन बताया जा रहा है कि उपचुनाव पर भी चर्चा हो सकती है। उधर, मंत्रियों की परफार्मेंस पर आलाकमान लंबे समय से नजर रखे है। जानकार मंत्रिमंडल में भी फेरबदल की चर्चा कर रहे हैैं। मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे मुख्यमंत्री अनाडेल हेलीपैड से नई दिल्ली को रवाना होंगे। दिनभर बैठकों के बाद हिमाचल सदन में ठहरेंगे और बुधवार सुबह 11 बजे शिमला के लिए उड़ान भरेंगे।

मुख्‍यमंत्री अभी एक दिन पहले ही दिल्‍ली से लौटे थे, लेकिन अचानक उनका दिल्‍ली का कार्यक्रम तय हुआ है। इस अचानक बुलावे के बाद कई तरह के क्‍यास भी लगाए जा रहे हैं। हालांकि सूत्रों की मानें ताे यह दौरा उपचुनाव को लेकर चर्चा और मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर तय हुआ है।

दो हजार करोड़ का एमओयू कार्यक्रम टला

दिल्ली में उद्योगपतियों के साथ दो हजार करोड़ रुपये के एमओयू साइन होने का कार्यक्रम टल गया है। पांच दिन से दिल्ली में डटे उद्योग विभाग के अधिकारियों शिमला लौट आए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...