मिंयाँ बंदला के लिए शुरू की जाए लोकल बस सेवा

--Advertisement--

Image

हमीरपुर- ब्यूरो रिपोर्ट

जिला कांग्रेस सेवादल के सदस्यों ने पिछले कल ग्राम पंचायत बेनला ब्रह्मणा के गावँ मिंयाँ बंदला में बैठक की। इस मौके पर स्थानीय निवासियों ने भी भाग लिया। इस बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक व जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष तिलक राज शर्मा ने की।

उन्होंने बताया कि उनके विधायक रहते मिंयाँ बंदला को जोड़ने वाले पुल का निर्माण और मिंयाँ बंदला पेय जल योजना के लिए 1 करोड़ 5 लाख रुपये की राशि उन्होंने ही स्वीकृत करवाई थी लेकिन उसके बाद प्रदेश में कई सरकारें बनी और सदर विधानसभा क्षेत्र से बहुत से विधायक और मंत्री भी बने लेकिन मिंयाँ बंदला पेय जल योजना का स्वीकृत पैसा जस का तस ही रह गया किसी ने इस कार्य को आगे नहीं बढ़ाया।

इस मौके पर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पूर्व समन्वयक व पूर्व कांग्रेस महासचिव, प्रवक्ता संदीप सांख्यान ने कांग्रेस की विचारधारा, पंचायती राज व्यवस्था व कर व्यवस्था पर चर्चा की। सदर ब्लॉक कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने स्थानीय लोंगो से कांग्रेस सेवादल से जुड़ने की अपील की और कांग्रेस सदर सेवादल की कार्यप्रणाली पर चर्चा की।

इस मौके पर स्थानिय वासियों ने मांग उठाई की मिंयाँ बंदला के लिए वर्ष 2005 से लोकल बस सेवा परपोज़ थी जो कि अभी तक नहीं चली।

इस मौके पर मदन लाल, चमन लाल ठाकुर, सेवानिवृत्त अंडर सेक्रेटरी मदन लाल गौतम, राम लाल वर्मा, कुलदीप सिंह, देव राज, सोहन लाल, अनिल कुमार, रोशन लाल, देवी राम ठाकुर, किशोरी लाल व अन्य लोग मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...