बेटे ने हथौड़ा मार की मां की हत्या, पिता को किया घायल

--Advertisement--

Image

ब्यूरो- रिपोर्ट 

प्रसिद्ध पंजाबी गीत दूध नाल पुत्त पालके, पानी नूं तरसदियां मावां। यह कथन जिले के गांव बीकासूच पत्ती हंडिआया में सच साबित हुआ है। यहां के रहने वाले एक नशेड़ी युवक ने हथौड़ा मारकर अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया। बीचबचाव कर रहे पिता को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जो कि सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है।

पुलिस चौकी हंडिआया ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच जारी है। आरोपित के दोनों बेटे (सात व दस साल) घर में अकेले हैं और लोग घर पर शोक व्यक्त करने आ रहे हैं।

पत्रकारों से बातचीत करते एसएसपी बरनाला भागीरथ मीना (आइपीएस) ने बताया कि आरोपित सुखचैन सिंह शनिवार रात नशा कर रहा था। उसकी मां पंच शिंदरपाल कौर ने उसे नशा करने से रोका। तैश में आए नशेड़ी बेटे ने घर में पड़ा हथौड़ा उठाकर मां के सिर में दे मारा।

पिता जरनैल सिंह उसे छुड़ाने आया तो उसे भी गंभीर घायल करके घटनास्थल से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घायल पिता जरनैल सिंह के बयानों के आधार पर नामजद आरोपित सुखचैन सिंह पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

उन्होंने बताया कि दोनों बाप-बेटे मजदूरी करके घर का गुजारा कर रहे थे। विवाद के दौरान नामजद आरोपित का दस वर्षीय व सात वर्षीय बेटा घर में थे। आरोपित की पत्नी कर्मजीत कौर पिछले दो वर्ष से अपने मायके में रह रही है।

पुलिस इस मामले की गहनता जांच कर रही है। जल्द ही नामजद आरोपित को काबू कर लिया जाएगा। बताया जाता है कि आरोपित अक्सर नशा करता था। इसके कारण घर में क्लेश रहता था। इसी कारण उसकी पत्नी भी मायके में रह रही थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...